🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश में पधारे क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सीएम शिवराज से की मुलाकात

👤
DD
👁 1885 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में पधारे क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सीएम शिवराज से की मुलाकात
सचिन ने बताया उनके पिता का सपना था कि वे गरीब बच्चों के लिए कुछ करें और आज वे एक संस्था के 2300 बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं.

नेशनल 'गॉड ऑफ क्रिकेट' कहे जाने वाले और दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर ने मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आवास पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से सौजन्‍य भेंट ली. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंचे, जहां वे एक निजी संस्था के कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे. देवास में मीडिया से चर्चा में करते हुए सचिन ने कहा कि इस संस्था में 2300 बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं, जिनके साथ मैं जुड़ा हूँ. मेरे पिता का सपना था कि गरीब बच्चों के लिए कुछ किया जाए. वो अगर आज हमारे बीच होते तो बहुत खुश होते.

सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री आवास पर की मुलाकात
मध्यप्रदेश दौरे के दौरान सचिन ने मंगलवार देर रात सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर दी. सचिन ने उन्‍हें अपने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन मप्र में 'परिवार फाउंडेशन' नामक एक स्‍वयंसेवी संस्‍था के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इसके बाद सीएम शिवराज ने भी सचिन को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में उनके फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी. सीएम ने कहा कि जो भी जरूरत होगी, उसमें जिला प्रशासन का सहयोग मिलेगा. सरकार उनके साथ मिलकर कार्य करेगी.


गरीब बच्चों के लिए काम कर रही है सचिन की संस्था
सचिन की संस्था सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करती है. इस संस्था द्वारा देश में अलग-अलग जगहों पर गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद की जा रही है. देवास जिले के खातेगांव में संदलपुर गांव में कोलकाता की संस्था परिवार एजुकेशन सोसाइटी भी यही काम कर रही है. सचिन का मध्य प्रदेश में यह दौरा गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर ही था. उनके साथ एक टीम भी थी, जो इस विजिट को शूट कर रही है. सचिन ने परिवार संस्था की भगिनी निवेदिता विद्यापीठ की निर्माणाधीन बिल्डिंग का दौरा किया. वहां निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया.
Tags :