🔴 TRENDING NOW!
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश AI का इंसानों पर तंज: सच से ज्यादा लोकप्रियता की परवाह करते हैं लोग! डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने शिपमेंट पर 60% तक की त्योहारी छूट के साथ दिवाली में खुशियों का रंग भरा परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ पर पत्रकार संध्या रविशंकर का गंभीर आरोप, कहा- मेरी कहानी का इस्तेमाल किया, क्रेडिट तक नहीं दिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन गूगल के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर फिनलैंड में आपराधिक जांच, पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप भारत बनाएगा 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, नौसेना की ताकत बढ़ाने पर 4 अरब डॉलर खर्च प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

नई उद्योग नीति मार्च महीने मे लायेगी राज्य सरकार

👤
DD
👁 2508 व्यूज
📍 Bhopal
नई उद्योग नीति मार्च महीने मे लायेगी राज्य सरकार
भोपाल एवं इंदौर में आयोजित होंगी इन्वेस्टर्स मीट

डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 25 दिसंबर 2021। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार वर्ष 2022 के मार्च महीने तक अपनी नई उद्योग नीति घोषित कर देगी, इसके पहले एक बड़ी इंवेस्टर्स मीट भोपाल और इंदौर में संयुक्त रूप से किए जाने का भी कार्यक्रम तय हुआ है यदि कोरोना की तीसरी लहर का असर नहीं हुआ तो यह दोनों कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा में हो जाएंगे।

अगले साल फरवरी माह में भोपाल एवं इंदौर में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित करने की तैयारी शुरु हो गई है। इस बार यह मीट सेक्टर वाईस होगी यानि सभी सेक्टर इसमें शामिल नहीं होंगे। इसमें फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को प्राथमिकता दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से कोई बड़ी इन्वेस्टर्स मीट आयोजित नहीं हो पाई है। वर्ष 2019 में कमलनाथ सरकार ने इंदौर में मेग्रीफिशियेंट एमपी नाम से बड़ी इन्वेस्टर्स मीट आयोजित की थ। हाल ही में बालाघाट जिले में जरुर एक इन्वेस्टर्स मीट हुई थी परन्तु यह स्थानीय स्तर पर थी।
नई उद्योग नीति आयेगी :
राज्य सरकार अगले वर्ष मार्च माह में नई उद्योग नीति भी लाने वाली है। वर्तमान उद्योग नीति वर्ष 2014 में बनी थी जो अगले साल मार्च माह तक ही लागू रह सकती थी। इसीलिये इसमें नये प्रोत्साहन जोड़े जाने की तैयारी की जा रही है।
Tags :