🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

भूमि सुधार आयोग से बनकर आया लैंड टाइटलिंग एक्ट अब केबिनेट में आयेगा

👤
DD
👁 2018 व्यूज
📍 Bhopal
भूमि सुधार आयोग से बनकर आया लैंड टाइटलिंग एक्ट अब केबिनेट में आयेगा
डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 11 जुलाई 2022। मध्यप्रदेश में लैंड टाइटलिंग के लिए राज्य भूमि सुधार आयोग ने कानून का प्रारुप बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया है तथा अब इसकी स्वीकृति के लिये राजस्व विभाग इसे केबिनेट में पेश करेगा।
इस प्रस्तावित एक्ट के माध्यम से मौका, नक्शा एवं खसरा में समानता होगी तथा विवाद रहित भूमि का भू-स्वामित्व संबंधित भू-स्वामी को प्रदान किया जा सकेगा। इस एक्ट को लाये जाने की घोषणा सीएम ने पन्द्रह महिने पहले की थी। इस साल जनवरी में विभागीय समीक्षा के दौरान भी सीएम ने कहा था कि लैंड टाईटलिंग प्रणाली के क्रियान्वयन के लिये कानून बनाये जाने हेतु कार्यवाही में गति लायी जाये। राजस्व विभाग का कहना है कि राज्य भूमि सुधार आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रारूप पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ मीटिंगस में चर्चा कर ली है तथा अंतिम प्रारूप आयोग द्वारा तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। अब इसकी मंजूरी के लिये इसे केबिनेट में पेश किया जायेगा।
Tags :