🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

प्रदेश के 89 आदिवासी विकासखण्डों में हीमोग्लोबिन पैथी का विस्तार होगा

👤
DD
👁 1243 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश के 89 आदिवासी विकासखण्डों में हीमोग्लोबिन पैथी का विस्तार होगा
भोपाल 16 अगस्त 2022। राज्य सरकार प्रदेश के 89 आदिवासी विकासखण्डों में हीमोग्लोबिन पैथी का विस्तार करेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा राज्य हीमोग्लोबिनो पैथी मिशन योजना का विस्तार प्रदेश के सभी 89 अनुसूचित जनजाति विकास खण्डों में किया जायेगा। अनुसूचित जनजाति के परिवारों में स्किल सेल डिसिज के ज्यादा प्रचलन को दृष्टिगत रखते हुए स्क्रीनिंग की पात्रता निम्नानुसार निर्धारित की जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है। इसमें 25 वर्ष तक की आयु सीमा के अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी व्यक्ति,।अनुसूचित जनजाति परिवारों की समस्त गर्भवती महिलाएं और पॉजीटिव पाये जाने पर उनके परिवार के समस्त सदस्य, किसी भी आय तथा किसी भी वर्ग के सिम्टोमेटिक (लक्षण युक्त) व्यक्ति तथा पाजीटिव पाये जाने पर उनके परिवारों के समस्त सदस्य शामिल किये गये हैं। योजना के क्रियान्वयन के लिये आवश्यक घटक जैसे जेनिटिक काउंसिलिंग, स्क्रीनिग एवं जेनिटिक कार्ड प्रिंटिंग आदि का क्रियान्वयन आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से किया जाने हेतु निविदा के माध्यम से एजेन्सी का चयन किया जायेगा। विकल्प के रूप में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी स्क्रीनिंग का कार्य कराया जा सकेगा।

- डॉ. नवीन जोशी

Tags :