🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

पचमढ़ी सहित प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों पर गोल्फ कोर्स बनेंगे

👤
DD
👁 1036 व्यूज
📍 Bhopal
पचमढ़ी सहित प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों पर गोल्फ कोर्स बनेंगे
भोपाल 11 सितम्बर 2022। प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर पचमढ़ी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का 18 होल गोल्फ बनेगा। साथ ही प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी ऐसे गोल्फ कोर्स बनाये जायेंगे। इसके लिये स्टेट टूरिज्म बोर्ड ने निजी कन्स्लेंट एवं निवेशकों से ऑफर मंगाने के लिये एक्सप्रेशन ऑफ इन्ट्रेस्ट जारी कर दिया है।
पचमढ़ी में गोल्फ कोर्स चंपक लेक के पास बनाया जायेगा। यहां पहले आर्मी एजुकेशन कोर के पास 90 एकड़ भूमि थी जिसे उसने पर्यटन निगम को स्थननांतरित कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछली कमलनाथ सरकार के समय विश्व धरोहर स्थल सांची के पास ग्राम निनोद में भी इन्टरनेशनल गोल्फ कोर्स खोलने की कवायद शुरु की थी और एक अमेरिकन निवेशक ने इसमें रुचि दिखाई थी परन्तु कोरोना महामारी फैलने पर उसने अपने हाथ खेंच लिये थे। ग्राम निोद में एमपी टूरिस्म बोर्ड गोल्फ कोर्स खोलने की कवायद कर रहा था। उसने ग्राम निनोद में अन्य निवेशकों के माध्यम से भी गोल्फ कोर्स खोलने की कोशिश की थी परन्तु वह विफल रहा। इसलिये अब यह कार्य एमपीटी ने अपने हाथ में लिया है।
पर्यटन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पचमढ़ी में इंटरनेशनल स्तर का गोल्फ कोर्स खोलने के लिये आर्मी ने 90 एकड़ भूमि दी है। प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों के पास भी गोल्फ कोर्स खोले जायेंगे। इसके लिये ईओआई जारी किया गया है।



- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :