🔴 TRENDING NOW!
नगरीय निकाय खरीदी  अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर पलटवार: 'सरकार ने खुद लिया संज्ञान, भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा' डीपी वर्ल्ड ने जेएनपीए को एनसीआर और गुजरात से जोड़ने के लिए दो डबल-स्टैक रेल सर्विसेज की शुरुआत की एमपी टूरिज्म को ‘आउटस्टैंडिंग टूरिज्म स्टेट ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड मोहन सरकार के इस सीनियर अधिकारी ने लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिराई गाज, किया ये कमाल? भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइल, रेंज और मारक क्षमता बढ़ाने पर भारत-रूस का जोर मेलानिया ट्रम्प की पहल पर रूस-यूक्रेन के बीच अस्थायी युद्धविराम, अल्योश्की में राहत अभियान की तैयारी अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर भोपाल में विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, हजारों विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की रक्षा का किया उद्घोष ऑथेंटिक, रस्टिक और रॉ एक्सपीरियंस के लिए मध्यप्रदेश आए- सचिव डॉ. इलैयाराजा टी मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश भीम ऐप की ‘मीठी दिवाली 2026’ पहल, हर 7वें ट्रांजैक्शन पर बच्चों की शिक्षा में मिलेगी मदद

मध्यप्रदेश की सत्ता में आए तो लोगों को बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त देंगे- अरविंद केजरीवाल

👤
prativad
👁 821 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश की सत्ता में आए तो लोगों को बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त देंगे- अरविंद केजरीवाल
14 मार्च 2023। दिल्ली और पंजाब में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद आम आदमी पार्टी का अगला लक्ष्य मध्यप्रदेश है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मंगलवार को भोपाल पहुंचे। यहां केजरीवाल ने कहा, 'अगर हम मध्यप्रदेश की सत्ता में आए तो लोगों को बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त देंगे। किसानों को मुआवजा भी समय पर मिलेगा।' यही नहीं उन्होने आरोप लगाया कि एमपी में किसी को भी वोट दें, सरकार बीजेपी की बनेगी।

आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। सभा को संबोधित करते हुए दोनों नेता भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर जमकर बरसे। केजरीवाल ने कहा, 'मध्यप्रदेश की राजनीति में सिंगरौली से आम आदमी पार्टी की एंट्री हो चुकी है। ये तो ट्रेलर था, विधानसभा चुनाव में पूरी फिल्म दिखाई जाएगी। एक बार आम आदमी पार्टी को मध्य प्रदेश में मौका दे कर देख लो। अगर ठीक काम नहीं किया तो फिर वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली में हमने काम किया तो लोगों ने दोबारा वोट दिया। हम ईमानदार हैं, देशभक्त हैं। लोग कहते हैं कि केजरीवाल जिद्दी है। हां मैं जिद्दी हूं, भ्रष्टाचारमुक्त भारत ही मेरी जिद है।'

केजरीवाल बोले-आई लव यू टूः कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जैसे ही केजरीवाल मंच पर आए, लोगों के बीच से एक कार्यकर्ता ने उन्हें आई लव यू कहा तो केजरीवाल ने भी जवाब देते हुए आई लव यू टू बोला। इसके बाद केजरीवाल बोले, 'मध्यप्रदेश वालों, एक मौका देकर देखो। मध्यप्रदेश में हमें जनता मौका देगी तो यहां भी बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त दिए जाएंगे। आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा। दिल्ली के स्कूल जिस तरह से बने हैं, वैसे ही पंजाब में भी अब बनने वाले हैं और अगली बारी मध्य प्रदेश की होगी। किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। सबके लिए नौकरी का इंतजाम भी कर दूंगा। मध्य प्रदेश के युवाओं, यह सरकार तो आप पर डंडे बरसाती है। हमें मौका दो, सबको नौकरी देंगे। जैसे दिल्ली के अंदर सब ठीक किया, पंजाब के अंदर ठीक किया, अब मध्यप्रदेश में भी सब बदल देंगे।'

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com, prativad

Tags :