🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

वर्ष 2014 से अब तक भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाहियों की समीक्षा होगी

👤
prativad
👁 710 व्यूज
📍 Bhopal
वर्ष 2014 से अब तक भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाहियों की समीक्षा होगी
28 मार्च 2023। राज्य भूमि सुधार आयोग जोकि राज्य भूमि अधिग्रहण बोर्ड भी घोषित किया गया है, 1 जनवरी 2014 से अब तक विभिन्न विभागों द्वारा अपनी परियोजनाओं के लिये किये गये भूमि अधिग्रण संबंधी कार्यवाहियों की समीक्षा करेगा।

इस संबंध में बोर्ड के सदस्य सचिव अशोक गुप्ता ने इस संबंध में विभिन्न विभागों को जारी पत्र में कहा है कि परियोजनाओं के लिये आवश्यक भूमि के अर्जन की कार्यवाही संबंधित जिलों में प्रचलित होगी लेकिन भूमि अधिग्रहण के मामलों को त्वरित गति से निराकृत करने के उद्देश्य ये बोर्ड द्वारा यह समीक्षा की जा रही है। इसलिये 1 जनवरी 2014 से अब तक के सभी निराकृत/विचाराधीन मामलों की जानकारी निर्धारित प्रारुप में बोर्ड को भेजी जाये ताकि भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनव्र्यव्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के अंतर्गत कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण की जा सके।

बोर्ड ने निर्धारित प्रारुप में यह भी जानकारी मांगी है कि परियोजना हेतु वन, पर्शवरण एवं अन्य संबंधित स्वीकृति की स्थिति क्या है तथा मुअवजे की राशि कितनी है एवं भूमि के आधिपत्य की स्थिति क्या है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :