🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

नया दलित एजेंडा : अब सभी विभागों को दलित चेम्बर्स ऑफ कामर्स के सहयोग से काम करना होगा

👤
prativad
👁 750 व्यूज
📍 Bhopal
नया दलित एजेंडा : अब सभी विभागों को दलित चेम्बर्स ऑफ कामर्स के सहयोग से काम करना होगा
28 मार्च 2023। कभी दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में बने दलित एजेंडा की तर्ज पर राज्य की भाजपा सरकार ने भी अपने नये दलित एजेंडा पर कार्य शुरु किया है। इसके तहत सभी सरकारी विभागों को दलित इण्डियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज यानि डीआईसीसीसीआई के सहयोग से काम करना होगा। दरअसल चार माह पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में राज्य के एमएसएमई विभाग एवं डीआईसीसीसीआई के बीच एमओयू हुआ था कि एमएसएमई विभाग और डीआईसीसीसीआई के परस्पर सहयोग एवं प्रयासों से प्रदेश में अजाजजा वर्ग हेतु उद्यमिता का एक सकारात्मक वातावरण निर्मित हो।

अब एमएसएमई विभाग ने सभी विभागों को पत्र जारी कर कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों का संचालन किया जाता है जिनमें उद्यमिता विकास, स्वरोजगार संबंधी गतिविधि अंतर्गत अजाजजा वर्ग को लाभान्वित किये जाने हेतु लक्ष्य भी निर्धारित होते हैं। परन्तु प्राय: जागरुकता की कमी, उपयुक्त हितग्राही का नहीं मिलना, बैंकिंग समस्याओं तथा हैंड होल्डिंग के अभाव में जनहितैषी योजनाओं का समुचित लाभ अजाजजा वर्ग के युवाओं व उद्यमियों को नहीं मिल पाता है और विभागों के लक्ष्य पूर्ण नहीं होते हैं। इसलिये डीआईसीसीसीआई अजाजजा वर्ग से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम, कार्यशाला, उद्यमिता विकास, स्वरोजगार और औद्योगिकीरण आदि सभी गतिविधियों हेतु संबंधित विभागों के सहयोगी के रुप में कार्य कर सकता है। इसलिये डीआईसीसीसीआई से समन्वय स्थापित किया जाये जिससे अजाजजा वर्ग हेतु निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुगमता से हो सके।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :