🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

वयोश्री योजना के लाभार्थी वृध्दजनों की जानकारी स्पर्श पोर्टल पर दर्ज होगी

👤
prativad
👁 918 व्यूज
📍 Bhopal
वयोश्री योजना के लाभार्थी वृध्दजनों की जानकारी स्पर्श पोर्टल पर दर्ज होगी
30 मार्च 2023। केंद्र सरकार की वयोश्री योजना के लाभार्थी वृध्दजनों की जानकारी अब प्रदेश के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा अपने स्पर्श पोर्टल पर दर्ज की जायेगी। इसके लिये विभाग ने अपने सभी संभागीय एवं जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्हें जिला स्तर पर यूजर आईडी भी उपलब्ध करा दी गई है।

क्या है वयोश्री योजना :
केंद्र सरकार वयोश्री योजना 2023 के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे नागरिको को निर्धन नागरिको को जीवन सहायक उपकरण जैसे अन्य सहायक उपकरण और मुफ्त में व्हीलचेयर प्रदान किये जाते हैं। योग्य वरिष्ठ लाभार्थी को उनकी दुर्बलता/विकलांगता के अनुरूप नि:शुल्क उपकरणों का वितरण किया जाता है। भारत में वरिष्ठ भारतीयों की आबादी 10 करोड़ 38 लाख है। इनमें 70 फीसदी से भी ज्यादा आबादी ग्रामीण जिलों में रहती है। वरिष्ठजनों का एक बड़ा हिस्सा वृद्धावस्था में होने वाली अक्षमताओं से पीडि़त है। योजना के तहत केंद्र सरकार फ्री में उपकरण प्रदान करती है। योजना के अंतगर्त वृध्दजनों को वॉकिंग स्टिक, एल्बो कक्रचेस, ट्राइपॉड्स, क्वैडपोड, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, कृत्रि मडेंचर्स एवं स्पेक्टल्स
नि:शुल्क प्रदान किये जाते हैं।

योजना के तहत पात्र व्यक्ति वह होगा जो भारतीय निवासी हो, उम्र 60 साल से ज्यादा हो, बीपीएल/एपीएल श्रेणी से आने वाले बहुत गरीब परिवारों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। पात्र व्यक्ति के पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड, शाररिक अक्षमता की स्थिति में प्रमाण पत्र या मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिये।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :