🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभायेंगी अब कनुप्रिया

👤
prativad
👁 1051 व्यूज
📍 भोपाल
देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभायेंगी अब कनुप्रिया
17 मई 2023। सीडीएस की परीक्षा से चयनित होकर चेन्नई की अधिकारियों ट्रेनिंग अकैडमी से 1 साल के अत्यंत कठिन प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद कनुप्रिया अवस्थी लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय थल सेना में शामिल हो गई हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा कॉलेज से स्नातक होने के बाद भारतीय सशस्त्र सेनाओं में जाने का जज़्बा लिए कनुप्रिया लगातार प्रयासरत रहीं। कनुप्रिया अवस्थी, मंडला के निवासी और मध्य प्रदेश के विख्यात इतिहास विज्ञ स्वर्गीय सुरेश मिश्रा और स्वर्गीय शीला मिश्रा की पोती हैं।

कनुप्रिया अवस्थी की उपलब्धियों से उनके परिवार में गर्व, हर्ष और ख़ुशी का वातावरण है। कनुप्रिया के मां और पापा श्रीमती प्रज्ञा और अमिताभ अवस्थी महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ हैं। उनकी उपलब्धियों पर भारतीय सेना में कर्नल ओमेश शुक्ला के द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :