🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मालवा अंचल पर शाह की नजर, 30 जुलाई को इंदौर दौरा, बूथ सम्मेलन को संबोधित करेगें

👤
prativad
👁 901 व्यूज
📍 भोपाल
मालवा अंचल पर शाह की नजर, 30 जुलाई को इंदौर दौरा, बूथ सम्मेलन को संबोधित करेगें
27 जुलाई 2023। एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वर्तमान में बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं और प्रदेश पर बड़ी बारीकी से नजर रख रहे हैं। शाह एक बार फिर एमपी दौरे पर आ रहे हैं

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों के मद्देनजर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मोर्चा संभाल चुके हैं। भोपाल में विभिन्न बैठकों के बाद अब अमित शाह का फोकस मालवा अंचल पर है। लिहाजा अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर पहुंच रहे हैं जहां वे बूथ सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा संवाद के तमाम भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया 30 जुलाई को अमित शाह इंदौर पहुंचकर भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। इसके बाद वे इंदौर के कनकेश्वरी गरबा मैदान में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में शामिल होंगें विजयवर्गीय ने बताया कि अपने दौरे के दौरान अमित शाह अंचल के संभागीय पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान उनकी भाजपा कार्यालय में बैठक भी प्रस्तावित है।

सीएम शिवराज के नेतृत्व में चुनाव: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया 30 जुलाई को बूथ सम्मेलन के लिए इंदौर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमि शाह के कार्यक्रम के लिए पार्टी 72 घंटे में तमाम तैयारियां करने जा रही है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार किए गए विकास कार्यों और गरीब कल्याण की योजनाओं के फल स्वरुप पार्टी फिर माननीय नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। मध्यप्रदेश में फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी फिर दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कमलनाथ पर जनता को भरोसा नहीं: भाजपा महासचिव कैलाश ने कमलनाथ के चुनावी घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछली बार भी महज 15 महीने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे। तब उन्होंने किसानों के ऋण माफी से लेकर बेरोजगारों को भत्ता और तमाम तरह के वादे किए थे, जो वह आज तक पूरा नहीं कर पाए लेकिन भाजपा की सरकार में गरीब कल्याण के लिए जो योजनाएं चली उससे मतदाता खासे उत्साहित हैं। इसलिए भाजपा की सरकार प्रदेश में फिर से बनेगी। उन्होंने कहा अब ना तो कांग्रेस को कोई गंभीरता से लेता है ना कमलनाथ जी को इसलिए उनके घोषणा पत्र और दावे वादों से किसी हुई पर कोई असर नहीं होने वाला।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :