🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

लोनिवि 6.73 करोड़ में बागेश्वर धाम पहुंच मार्ग बनायेगा

👤
prativad
👁 957 व्यूज
📍 भोपाल
लोनिवि 6.73 करोड़ में बागेश्वर धाम पहुंच मार्ग बनायेगा
14 अगस्त 2023। राज्य शासन ने छतरपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना मार्ग से 5.50 किमी लम्बे बागेश्वर धाम पहुंच मार्ग को 6 करोड़ 73 लाख रुपये में, मुख्य मार्ग से पड़रिया धाम पहुंच 0.40 किमी मार्ग तक 1 करोड़ 1 लाख रुपये में, गोगाकला व्हाया मोलिनयाघाट-राजनगर मार्ग में कुटने नदी मोनियाघाट पर जलमग्रीय पुल निर्माण, पहुंच मार्ग सुरक्षा कार्य डायवर्सन मार्ग एवं एचपी कलवर्ट कार्य सहित 8 करोड़ रुपये में, खजुराहो स्थित शक्ति की मडिय़ा से रनेह फाल तक 12 किमी लम्बी सडक़ का निर्माण 26 करोड़ 40 लाख रुपये से करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह सभी निर्माण लोनिवि करेगी।

छिन्दवाड़ा :
इसी प्रकार, छिन्दवाड़ा जिले में एनएचएआई का आंतरिक भाग बड़चिचोली बायपास 2 किमी लम्बा मार्ग 4 करोड़ 43 लाख रुपये में एवं एनएचएआई का आंतरिक भाग तिगांव बायपास 3 किमी लम्बा मार्ग 4 करोड़ 68 लाख रुपये में करने की स्वीकृति दी है।

सतना :
सतना जिले में ग्राम ताला में मेरटोला होते हुये छतुरिया टोला 3.20 किमी लम्बे पहुंच मार्ग को 2 करोड़ 47 लाख रुपये में, ग्राम अजमाइन से ग्राम ताला छतुरिया टोला 3.80 किमी पहुंचा मार्ग 3 करोड़ 60 लाख रुपये में, ग्राम देवदही से बरगाही टोला पुल सहित 3.10 किमी मार्ग का निर्माण 2 करोड़ 80 लाख रुपये में करने की मंजूरी दी गई है।

जबलपुर :
जबलपुर शहर में राज्य शासन ने 2 किलोमीटर लम्बे रानीताल रुपनाथ मार्ग को स्वीकृति प्रदान की है। इसके निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इसे लोनिवि बनायेगा।

तीन करोड़ में बनेगा मऊगंज का सर्किट हाऊस :
राज्य सरकार ने नये बनने वाले मऊगंज जिले में सर्किट हाऊस का निर्माण स्वीकृत किया है तथा यह निर्माण लोनिवि 3 करोड़ 34 लाख रुपये में करेगा।
उक्त सभी निर्माण कार्य पूरक बजट में स्वीकृत हुये हैं जिसे गत 12 जुलाई को विधानसभा में पारित किया गया है तथा और अब राज्यपाल ने इसके विनियोग बिल को मंजूरी प्रदान की है।

- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :