🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश में 4 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार, 20 को राष्ट्रपति पदक

👤
prativad
👁 1128 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में 4 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार, 20 को राष्ट्रपति पदक
14 अगस्त 2023। मध्यप्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ चार अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक एवं 20 अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पदक मिलने की घोषणा होने पर हार्दिक बधाई दी है, पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानि 15 अगस्त 2024 को किया जाएगा।

4 पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक: पुलिस का वीरता पदक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा (1BAR), उप निरीक्षक रामपदम शर्मा (1BAR), सहायक उप निरीक्षक आशीष शर्मा तथा आरक्षक रमेश विश्वकर्मा को देने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओएसडी ए.साईं मनोहर, पुलिस उपायुक्त मनीष कपूरिया एवं निरीक्षक इंदौर, अशोक कुमार रघुवंशी को देने की घोषणा की गई है।

15 अगस्त को सौंपे जाएंगे पदक: सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक सहायक पुलिस महानिरीक्षक मलय जैन, पुलिस अधीक्षक रीवा सुरेन्द्र कुमार जैन, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर पंकज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक भोपाल प्रणय कुमार नागवंशी, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव, एसओ टू डीजीपी पुलिस मुख्यालय संदेश जैन, उप पुलिस अधीक्षक उज्जैन अजय कैथवास, निरीक्षक (एम) विशेष शाखा भोपाल सुनील कुमार राय, उप निरीक्षक (एम) भोपाल डी.पी. सक्सेना, आरक्षक इंदौर मोहन लाल सिंह तिवारी, प्रधान आरक्षक छिंदवाड़ा केशव राव इंगले, प्रधान आरक्षक ग्वालियर अशोक सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक उज्जैन राम रतन नंदेड़ा, आरक्षक सागर रमेश जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक उज्जैन सुनील कुमार तलन को दिया जाएगा। अगले साल 15 अगस्त को इन सभी को अलंकरण समारोह में ये पदक सौंपे जाएंगे।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :