🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

महिलाओं ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया, ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के वोटिंग पैटर्न में बदलाव

👤
prativad
👁 2129 व्यूज
📍 भोपाल
महिलाओं ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया, ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के वोटिंग पैटर्न में बदलाव
18 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को हुए मतदान में पिछले तीन विधानसभा चुनावों का रिकार्ड टूट गया। 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को अपने संकल्प पत्र का आधार बनाया था।

ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने भी मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखाया है। उनके वोटिंग पैटर्न में भी बदलाव देखा गया है।

मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 111 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव यानी वर्ष 2018 के मुकाबले बढ़ा है। इसके पीछे पीएम मोदी की ग्रामीण क्षेत्रों में सभाओं और सत्ता विरोधी रुझान न होने को बड़ी वजह माना जा रहा है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में छह महीने पहले लागू की गई लाड़ली बहना योजना ने भी मतदान बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। पीएम मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ लाड़ली बहनों को जोड़ने का लाभ भी भाजपा को मिलता दिख रहा है।

यह पहला अवसर है जब भाजपा ने मध्य प्रदेश में पीएम मोदी के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ा है। साथ ही, भाजपा ने इसमें एक और चतुराई की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा भले ही घोषित नहीं किया लेकिन उन्हें खारिज भी नहीं किया ताकि शिवराज सिंह चौहान की संभावना भी बनी रहे। भाजपा ने अन्य बड़े चेहरों को लाकर सरकार बनने पर संभावित मुख्यमंत्री की प्रतिस्पर्धा को जरूर बढ़ा दिया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं के वोट प्रतिशत में भले ही कोई ऐतिहासिक बदलाव या वृद्धि न दिख रही हो लेकिन उनके पैटर्न में परिवर्तन देखा गया है। जिस उत्साह के साथ महिलाओं ने कतार में लगकर मतदान किया है, वह संकेत दे रहा है कि उन्होंने मोदी का भरोसा और भाजपा की गारंटी को स्वीकार किया है।

इस बार एससी-एसटी, ओबीसी और दलित महिलाओं ने भी वोट पैटर्न बदलकर मतदान किया है। इसका रुझान भी मोदी की ओर इशारा कर रहा है। राजनीतिक पंडित कहते हैं कि उज्ज्वला, मातृ वंदना, शौचालय और मुद्रा जैसी योजनाओं ने घर-घर में मोदी का भरोसा बढ़ाया है। इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा कोई बड़ा कारण नहीं है कि मतदाता कांग्रेस पर भरोसा करें।





Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :