🔴 TRENDING NOW!
भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

मप्र में खाद की समस्या, सीएम शिवराज सिंह ने बुलाई बैठक, कहा किसानों को नहीं होना चाहिए परेशानी

👤
prativad
👁 1019 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र में खाद की समस्या, सीएम शिवराज सिंह ने बुलाई बैठक, कहा किसानों को नहीं होना चाहिए परेशानी
21 नवंबर 2023। मध्यप्रदेश में रबी फसल के लिए बोवनी चल रही है। इधर किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। खाद की कालाबाजारी की भी खबरें आ रहीं हैं। इस बीच सीएम शिवराज ने अधिकारियों की बैठक ली और खाद की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये।

मंत्रालय में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खाद और रबी फसल की बोवनी की स्थिति जानी किसानों को खाद की परेशानी नहीं होने को लेकर निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि अब तक रबी फसल की 81 लाख 71 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी हो चुकी है, जो पिछले वर्ष से 5.33 प्रतिशत अधिक है।

सीएम ने खाद की जानी स्थिति: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी की संभागवार उपलब्धता, विक्रय तथा बचे हुए स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विपणन संघ के 422 विक्रय केंद्र संचालित हैं। विपणन सहकारी समितियां के 154 विक्रय केंद्रों से खाद को बेचा जा रहा है। विपणन सहकारी समितियां द्वारा अतिरिक्त 92 विक्रय केंद्र शुरू किए गए हैं और किसानों को लाइन से बचने के लिए टोकन व्यवस्था की जा रही है।

सीएम ने क्या दिए निर्देश: मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह ने कहा कि मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिन में प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके बाद उर्वरकों की मांग बढ़ेगी ऐसे में सभी केंद्रों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

रबी फसल की बोवनी की समीक्षा: सीएम शिवराज
ने मंत्रालय में खरीफ उर्वरक व्यवस्था और रबी बोवनी की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अब तक रबी फसल की 81 लाख 71 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी हो चुकी है, जो पिछले वर्ष से 5.33 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि आंतरिक वितरण पर निगरानी की व्यवस्था सजग और सुचारू रूप से की जाए।



Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :