🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

👤
prativad
👁 1190 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच
18 जुलाई 2024। मध्य प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत दर्ज कराना दो युवकों को महंगा पड़ गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके तहत गंजबासौदा के त्योंदा तहसील के तहसीलदार अवधेश यादव ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

राज्य सरकार ने सीएम हेल्पलाइन में बढ़ती झूठी शिकायतों को देखते हुए अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के बाद, तहसीलदार ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

तहसील से मिली जानकारी के अनुसार, सुमेर दांगी निवासी राजेश मालवीय ने शिकायत की थी कि उनकी खेती की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता राजेश के पिता पहले ही यह जमीन बेच चुके हैं।

दूसरी शिकायत ग्राम रिटेहरी निवासी सोनू रघुवंशी ने की थी। उसने आरोप लगाया कि उसे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जांच में यह खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता को योजना की 7 किश्तें पहले ही मिल चुकी हैं, लेकिन फिर भी उसने 181 पोर्टल पर झूठी शिकायत दर्ज कराई। इसी आधार पर तहसीलदार ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
Tags :