🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

सिंधिया ने बीएसएनएल के लिए 4G और 5G नेटवर्क की नई योजनाओं की घोषणा की

👤
prativad
👁 1214 व्यूज
📍 भोपाल
सिंधिया ने बीएसएनएल के लिए 4G और 5G नेटवर्क की नई योजनाओं की घोषणा की
3 अगस्त 2024। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल को मजबूत करने की दिशा में नई योजनाओं की घोषणा की है। ग्वालियर के दो दिवसीय दौरे के दौरान, सिंधिया ने बीएसएनएल के 4G नेटवर्क को सशक्त बनाने की बात की और सरकार के अगले साल की पहली तिमाही तक एक लाख से अधिक 4G टॉवर स्थापित करने के लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 5G नेटवर्क की शुरुआत जल्द ही की जाएगी।

सिंधिया ने शनिवार को ग्वालियर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम बीएसएनएल के जरिए 4G नेटवर्क को लेकर एक बड़ा कदम उठाना चाहते हैं। टावर लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है, और भारत सरकार की सी-डॉट कंपनी ने इसके लिए जरूरी कोर तैयार कर लिया है। बीएसएनएल इसका कार्यान्वयन कर रहा है।"

उन्होंने बताया कि, "अक्टूबर तक देशभर में 80,000 टावर स्थापित कर दिए जाएंगे और अगले साल मार्च तक बाकी 21,000 टावर भी लग जाएंगे। इस प्रकार, मार्च 2025 तक बीएसएनएल के 1 लाख 4G टावर पूरे देश में होंगे। इसके बाद हमारा अगला लक्ष्य 5G नेटवर्क की ओर बढ़ने का होगा, जिस पर काम किया जाएगा ताकि हम आत्मनिर्भर बन सकें।"

सिंधिया ने कहा कि, "यह देखकर खुशी हो रही है कि कई उपभोक्ता प्राइवेट कंपनियों को छोड़कर बीएसएनएल की ओर वापस लौट रहे हैं।" उन्होंने 5G नेटवर्क के बारे में भी चर्चा की और कहा, "एक बार 4G नेटवर्क का कार्य पूरा हो जाने के बाद, हम तेजी से 5G की ओर बढ़ेंगे। इसके लिए बीएसएनएल के टावरों में कुछ बदलाव करना होगा ताकि उपभोक्ता 5G सेवाओं का लाभ उठा सकें। इस पर भी तेजी से काम चल रहा है।"
Tags :