🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

गूगल क्लाउड और हिंदुस्तान ऐरोनाटिक्स का मध्यप्रदेश में विकास के लिए बड़ा प्रस्ताव, 3200 करोड़ रुपये के निवेश से 7,000 नौकरियों की संभावना

👤
prativad
👁 1680 व्यूज
📍 भोपाल
गूगल क्लाउड और हिंदुस्तान ऐरोनाटिक्स का मध्यप्रदेश में विकास के लिए बड़ा प्रस्ताव, 3200 करोड़ रुपये के निवेश से 7,000 नौकरियों की संभावना
8 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि गूगल क्लाउड ने मध्यप्रदेश में स्टार्टअप हब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का प्रस्ताव दिया है, जो कुशल कार्यबल को बढ़ावा देगा। हिंदुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड ने प्रदेश में रक्षा उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई है, और एनवीडिया ने मध्यप्रदेश को 'भारत की इंटेलिजेंस राजधानी' बनाने का सुझाव दिया है।

बेंगलुरू में आयोजित 'इन्वेस्ट मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में प्रदेश को 3200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे करीब 7,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मध्यप्रदेश और कर्नाटक के बीच व्यापारिक संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बेंगलुरू में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के सकारात्मक परिणाम 28 अगस्त को ग्वालियर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में दिखाई देंगे।

कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें आईटी कंपनियों और अन्य प्रमुख उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड सहित कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहन और सहयोग की नीतियों पर भी चर्चा की गई।
Tags :