🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात, प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए एमओयू पर सहमति

👤
prativad
👁 4426 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात, प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए एमओयू पर सहमति
11 सितंबर 2024: आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में सहकारिता और दुग्ध उत्पादन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में उन्नति हो रही है। हाल ही में राज्य सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ अगले पांच वर्षों के लिए दुग्ध संघों के प्रबंधन और संचालन के लिए एक समझौता किया है। इससे लगभग 11 हजार गाँवों के पशुपालकों और किसानों की आय बढ़ेगी। सरकार इन गाँवों में बहुउद्देशीय सहकारी संस्थाएँ स्थापित करने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो रही है, जिससे साँची दुग्ध संघ का उन्नयन किया जाएगा और साँची ब्रांड को और बेहतर बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश वर्तमान में दूध उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में रोजाना करीब 5.5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। अगले पाँच वर्षों में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए करीब 40 हजार गाँवों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे, जिनमें से अभी 10 से 15 हजार गाँवों में उत्पादन की स्थिति संतोषजनक है।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड राज्य में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करेगा। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस समझौते को प्रदेश के किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम से कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
Tags :