🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

बैरसिया अश्लील मैसेज कांड : दो आरोपियों पर लगाई रासुका, होगी मजिस्ट्रियल जांच

👤
prativad
👁 1067 व्यूज
📍 भोपाल
बैरसिया अश्लील मैसेज कांड : दो आरोपियों पर लगाई रासुका, होगी मजिस्ट्रियल जांच
13 सितंबर 2024। कमेटी द्वारा एसडीएम बैरसिया दीपक पांडे के नेतृत्व में घटनाक्रम की सात दिन में जांच पूरी की जाएगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति स्वयं या वकील के माध्यम से दस्तावेजी साक्ष्य व अन्य साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। सात दिन बाद प्रस्तुत किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

बैरसिया में स्कूली छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने के मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। दरअसल घटनाक्रम को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गंभीरता से लेते हुए आदेश दिया है। उनके आदेश पर एसडीएम दीपक पांडे की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें एसडीओपी मंजू चौहान को भी सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि घटनाक्रम पता चलते ही कुछ लोगों ने बुधवार को बैरसिया थाने का घेराव किया गया था। इसके बाद गुरुवार को घटना के विरोध में हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए थे। इस मामले में करीब आधा दर्जन आरोपिताें को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सात दिन तक चलेगी जांच, एसडीएम को दे सकते हैं साक्ष्य
कमेटी द्वारा एसडीएम बैरसिया दीपक पांडे के नेतृत्व में घटनाक्रम की सात दिन में जांच पूरी की जाएगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति स्वयं या वकील के माध्यम से दस्तावेजी साक्ष्य व अन्य साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। सात दिन बाद प्रस्तुत किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। कमेटी के द्वारा घटना से संबंधित पहलुओं की संघन और विस्तृत जांच की जाएगी।

अपराधियों से दोस्ती रखना बंद करें एसपी
हिंदू समाज ने एकजुटता दिखाई है वह बधाई योग्य है।पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई में लापरवाही बरती है वह गलत है। एसपी अपराधियों को शरण देते हैं, उनसे दोस्ती रखते हैं। उनके संपर्क में कसाई, छेड़छाड़ करने वाले सभी हैं। उनको बता देना चाहता हूं कि यहां भाजपा की सरकार है बिरयानी खाने वालों की नहीं। बेटियों के साथ घटना हुई तो टीआई ही नहीं एसपी तक नहीं बचेंगे।
-रामेश्वर शर्मा,विधायक हुजूर

इनका कहना है
पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है।इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है।कमेटी द्वारा सात दिन में हर बिंदू पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
-कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर
Tags :