🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

प्रेमिका पर 80 लाख खर्च, फिर दर्ज कराई FIR – प्यार, धोखा और साजिश की कहानी!

👤
prativad
👁 1435 व्यूज
📍 भोपाल
प्रेमिका पर 80 लाख खर्च, फिर दर्ज कराई FIR – प्यार, धोखा और साजिश की कहानी!
20 फरवरी 2025। रीवा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया! प्यार में अंधे एक होटल मालिक ने अपनी प्रेमिका पर पूरे 80 लाख रुपए लुटा दिए, लेकिन जब मोहब्बत में 'राजनीतिक गणित' बिगड़ा तो मामला सीधा पुलिस थाने जा पहुंचा।

व्यवसायी विवेक शुक्ला ने दावा किया कि उन्होंने प्रेमिका पर लाखों रुपए उड़ाए – 22 लाख कैश, iPhone, महंगी घड़ियां, जूते, पर्स और गिफ्ट्स की बारिश! लेकिन जब प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया, तो होटल मालिक का दिल ही नहीं, जेब भी खाली हो गई। नतीजा? थाने में FIR!

राजनीति और रोमांस का पेचीदा खेल!
मामला सिर्फ दिल और पैसे का नहीं, बल्कि राजनीति की गलियों तक भी जुड़ा है! विवेक शुक्ला ने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बनने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में पीछे हट गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात पूर्व विधायक की भतीजी से हुई, जिसने उन्हें राजनीतिक कनेक्शन और सपने बेचकर करीब कर लिया।

लेकिन जब न प्यार मिला, न राजनीति में एंट्री – तो कारोबारी सीधे पुलिस के दरवाजे पर जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन, गिफ्ट्स के बिल और महंगे खर्चों की पूरी डिटेल सौंप दी।

प्रेमिका के परिवार ने भी खोले राज!
यह मामला अब एकतरफा नहीं रहा! महिला के परिवार ने भी विवेक शुक्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कई नए और चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की गहराई से जांच कर रही है। तो अब सवाल उठता है – यह मामला सच्चे प्यार का था, या राजनीति की साजिश का?

80 लाख का इश्क, FIR का ट्विस्ट – पुलिस की जांच से खुलेगा सच!
Tags :