🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

छत्तीसगढ़ के हालात देख तत्काल एक्शन में आए सीएम डॉ. मोहन, 5 करोड़ रुपये के साथ भिजवाई राहत सामग्री से भरी ट्रेन, दिया ये संदेश

👤
prativad
👁 1653 व्यूज
📍 भोपाल
छत्तीसगढ़ के हालात देख तत्काल एक्शन में आए सीएम डॉ. मोहन, 5 करोड़ रुपये के साथ भिजवाई राहत सामग्री से भरी ट्रेन, दिया ये संदेश
बाढ़ की वजह से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों के हालात खराब
सीएम डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को दिया आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप काम कर रहीं सरकारें

7 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। भारी बारिश की वजह से जन- जीवन अस्त व्यस्त है। इस परिस्थिति में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ की मदद के लिए अहम कदम उठाया है। मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ राहत सामग्री से भरी एक ट्रेन उपलब्ध कराई है। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारा दायित्व है। मध्यप्रदेश हर संकट में सदैव छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा है। मध्यप्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ सरकार को हर तरह की मदद का आश्वासन देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना है कि सभी सरकारें संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी हों।



गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के इलाकों में आई बाढ़ का पता चलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए। उन्होंने प्रशासन को तत्काल निर्देश दिए कि 5 करोड़ रुपये की मदद छत्तीसगढ़ सरकार को दी जाए। वहां किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मामले पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कई जगह अतिवृष्टि के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भारी क्षति हुई है। ऐसी परिस्थिति में हमारा उत्तरदायित्व है कि हम पड़ोसी राज्य की सहायता करें। हमने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 5 करोड़ की राशि सीएम फंड में जमा कराई है।

मध्यप्रदेश सदैव छत्तीसगढ़ के साथ
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आर्थिक सहायता के अतिरिक्त राहत सामग्री से भरी एक ट्रेन भी आपदा पीड़ितों के लिए भिजवाई है। छत्तीसगढ़ सरकार भी जनता की मदद कर रही है। हमारी सरकार आसपास के इलाकों की परिस्थिति पर भी निगाह रख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप सभी सरकारें परस्पर समन्वय के साथ दुख और परेशानी की घड़ी में जनता के साथ खड़ी हैं। मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वासन देता हूं कि संकट के समय मध्यप्रदेश सदैव उनके साथ खड़ा है।
Tags :