🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘कथाल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब, एकता कपूर ने जताया आभार

👤
prativad
👁 7980 व्यूज
📍 मुंबई
71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘कथाल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब, एकता कपूर ने जताया आभार
24 सितंबर 2025। सयानी मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘कथाल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का सम्मान मिला। निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा की इस फिल्म के निर्माता गुनीत मोंगा, अचिन जैन और एकता कपूर ने इसे भारतीय सिनेमा के लिए यादगार पल बताया।

नेटफ्लिक्स पर 19 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में सयानी मल्होत्रा ने महिमा बसोर का किरदार निभाया है—एक निचली जाति से आने वाली तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी, जिसे स्थानीय नेता के बगीचे से गायब हुए दो खास किस्म के फलों की तलाश का जिम्मा मिलता है। कहानी हास्य और व्यंग्य के जरिए समाज की सच्चाइयों को उजागर करती है।

निर्देशक मिश्रा ने कहा, “यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि रोजमर्रा की जिंदगी से निकली साधारण लेकिन सच्ची कहानियां भी गहरा असर छोड़ सकती हैं।”

नेटफ्लिक्स की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान यशोवर्धन और अशोक मिश्रा की लेखन कला और बालाजी टेलीफिल्म्स व सिखया एंटरटेनमेंट की साझेदारी का नतीजा है।

एकता कपूर ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “‘कथाल’ की जीत बालाजी की पूरी टीम के लिए ऐतिहासिक पल है। भारतीय कहानियों की अनोखी झलक पेश करने का हमारा सपना इस सम्मान से और मजबूत हुआ है।”

गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने संयुक्त बयान में कहा कि मध्य प्रदेश जैसे भारत के हृदयस्थल की कहानी को इस मंच पर सम्मान मिलना अविश्वसनीय है। “यही वजह है कि हम हमेशा प्रामाणिक और जड़ों से जुड़ी कहानियाँ सुनाते हैं, ताकि देश के हर कोने की आवाज़ दुनिया तक पहुंचे।”
Tags :