🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मध्यप्रदेश पुलिस की सायबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में नेटवर्क ध्वस्त

👤
prativad
👁 1098 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस की सायबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में नेटवर्क ध्वस्त
24 दिसंबर 2025। मध्यप्रदेश में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बीते 10 दिनों में राज्य के अलग अलग जिलों में कई बड़े साइबर अपराधों का खुलासा हुआ है। म्यूल बैंक खातों की खरीद फरोख्त से लेकर डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी करंट अकाउंट के जरिए ठगी तक पुलिस ने संगठित नेटवर्क को तोड़ा है।

ग्वालियर: म्यूल बैंक अकाउंट गिरोह बेनकाब

ग्वालियर साइबर क्राइम विंग ने साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खाते खरीदने बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में एक एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालक की भूमिका भी सामने आई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नया बाजार इलाके में साइबर फ्रॉड के लिए बड़े पैमाने पर बैंक खाते खोले जा रहे हैं। जांच के बाद बाबा महाकाल ऑनलाइन कियोस्क पर दबिश दी गई, जहां से खुले अधिकांश खाते देशभर में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से जुड़े पाए गए।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम को USDT क्रिप्टो करेंसी में बदलकर नाइजीरिया और चीन तक भेजा जाता था। आरोपियों के मोबाइल चैट्स में अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों से संपर्क के सबूत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सैकड़ों म्यूल खातों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके से 84 एटीएम कार्ड और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

नीमच: 7 मिनट में बचाए 60 लाख रुपये

नीमच साइबर सेल ने तेजी दिखाते हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जाल में फंसे एक बुजुर्ग दंपत्ति को महज 7 मिनट में बचा लिया। ठग खुद को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बताकर मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर डराकर 60 लाख रुपये ट्रांसफर कराने वाले थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप कर दिया।

देवास: ऑपरेशन साइबर में 7.5 करोड़ का लेनदेन उजागर

देवास पुलिस ने खातों की खरीद फरोख्त कर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि केवल तीन महीनों में 78 बैंक खातों के जरिए करीब 7.5 करोड़ रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ था। यहां भी रकम को डिजिटल करेंसी में बदलने का पैटर्न मिला।

बैतूल: 10 करोड़ का फ्रॉड और सट्टा नेटवर्क टूटा

बैतूल पुलिस ने फर्जी फर्मों के नाम पर करंट अकाउंट खुलवाकर सट्टा और ठगी का पैसा घुमाने वाले नेटवर्क को तोड़ा है। एक ही खाते से सात महीनों में 10 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन सामने आया है। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें फर्जी सिम सप्लायर भी शामिल है।

छिंदवाड़ा: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला पकड़ा

छिंदवाड़ा देहात पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्गों के खातों से पैसे निकालने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उज्जैन: ऑपरेशन FAST में इनामी आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन में ऑपरेशन FAST के तहत महाकाल थाना पुलिस ने फर्जी सिम सप्लाई करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी उबेद कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की अपील
मध्यप्रदेश पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी को भी अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी, चेकबुक या सिम कार्ड इस्तेमाल करने न दें। कमीशन के लालच में खाता देना भी गंभीर अपराध है, जिसमें खाताधारक को भी सजा हो सकती है।
‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी धमकियों से न डरें। पुलिस कभी वीडियो कॉल पर पूछताछ या गिरफ्तारी नहीं करती। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या टोल फ्री नंबर 1930 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
Tags :