🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

'बहनें शराब पीती हैं' वाला बयान देने वाले पटवारी ने फिर कराई किरकिरी, मिला ये करारा जवाब

👤
prativad
👁 1452 व्यूज
📍 भोपाल
'बहनें शराब पीती हैं' वाला बयान देने वाले पटवारी ने फिर कराई किरकिरी, मिला ये करारा जवाब
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को घेरने के चक्कर में कांग्रेस ने फिर मुंह की खाई
मेट्रोपॉलिटन सिटी पर प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने स्पष्ट की नीति
भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

29 दिसंबर 2025। मध्यप्रदेश कांग्रेस जितनी बार भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश करती है, उतनी ही बार मुंह की खाती है। इस बार फिर कांग्रेस ने सोचा तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरने का था, लेकिन खुद अपने ही जाल में उलझ गई। दरअसल, 'बहनों के शराब पीने' के बयान पर चौतरफा आलोचना झेल चुके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर अपनी किरकिरी कराई है। पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आधा-अधूरा वीडियो वायरल किया और अब खुद ही उसमें उलझ गए हैं। इस बात पर भारतीय जनता पार्टी ने पटवारी से माफी मांगने को कहा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूरा वीडियो जारी कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की पोल खोल दी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी मेट्रोपॉलिटन पर मंच से बयान देकर कई चीजें स्पष्ट कर दी हैं।



गौरतलब है कि, मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अधूरी पोस्ट पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है कि आखिर जीतू पटवारी को इससे परेशानी क्या है। भाजपा ने कहा है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए आधा-अधूरा वीडियो क्लिप फैलाना कांग्रेस की हताश राजनीति को दिखाता है। मध्यप्रदेश के विकास और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के निर्माण से कांग्रेस को तकलीफ क्यों? तथ्यहीन भ्रम फैलाना जनता के प्रति अक्षम्य है। कांग्रेस और उसके अध्यक्ष जनता से तुरंत माफी मांगें।

सारा झगड़ा ही खत्म कर देंगे
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरे मंच से कहा कि हमने परिसीमन आयोग बनाया है। हम परिसीमन का झगड़ा ही खत्म करा देंगे। हम इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी ही आपके पास ले आए हैं। अब कोई दूरी नहीं होगी। अब वह समय बदल गया, जब जिला-संभाग हुआ करते थे, अब तो मेट्रोपॉलिटन सिटी का जमाना आ गया है। अब सराफे के बजार में दुकान ले लो, और सोने-चांदी बेचने वाले के पास कपड़ा भी बेचोगे तो दुकान अच्छी चलेगी। नीमच-मंदसौर-जावरा पूरा क्षेत्र मेट्रोपॉलिटन का आनंद उठाएगा।

क्या कहा था पटवारी ने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट किया था, 'जावरा से इंदौर की दूरी 185 किलोमीटर है और उज्जैन की दूरी 102 किलोमीटर है, लेकिन मोहन यादव जी अपने जादू से इसे सिर्फ 20 किलोमीटर कर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी कृपया बताइए, सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को 90 प्रतिशत तक कम करने वाली यह कौन सी टेक्नोलॉजी है। इस पर तो ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड जैसे संस्थानों को भी शोध करना चाहिए।
Tags :