×

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आई चेक अप केंप आयोजित

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 1526

भोपाल: 17 अगस्त 2023। कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल में कल एक आई चेक अप केंप का आयोजन किया गया। इस केंप में सुदर्शन नेत्रालय से आए विशेषज्ञों ने होटल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आँखों की विभिन्न जाँचें कीं। इस दौरान विशेषज्ञों ने आंख से संबंधित समस्याओं जैसे कम्प्युटर व मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से आंख का लाल होना, सूखापन आना, आंख से पानी गिरना, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि के बारे में जानकारी भी प्रदान की।

होटल के एच आर विभाग के प्रमुख शिव राजे ने बताया कि आई फ्लू के इस दौर में इस केंप के होने से हमारे स्टाफ मेम्बर्स को आँखों से जुड़ी समस्याओं को जानने समझने का मौका मिला और आँखों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ी।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Related News

Latest News

Global News