×

बॉलीवुड गीत मे अभिनय करेंगी कर्नाटक की डॉ. हर्षिता सुबनर

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 5078

Bhopal: दिल्ली। अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता -निर्देशक डॉ. महेश यादव 'अमन गाँधी' ने स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति पर आधारित गीत लिखा है जिसका शीर्षक है 'वतन' इस गीत मे अभिनय के लिए प्रमुख नयिका के लिए कर्नाटक के तुमकुर सिटी की डॉ. हर्षिता सुबनर का चयन किया जिन्होने कई अवार्ड जितने के साथ साथ हाल मे है दिल्ली मे मिस रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया -2019 का टाइटल भी जीता है।



कंपनी डायरेक्टर मिस नेहा चौधरी ने मीडिया को बताया की डॉ यादव ने देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डेडिकेट किया है सर्वप्रथम ये गीत का बॉलीवुड मे म्यूजिक वीडियो एल्बम होगा जिसमे बॉलीवुड की फेमस फीमेल सिंगर की आवाज़ होगी और प्रोडक्शंस ने मुख्य भूमिका के लिए मिस रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया -2019 मिस डॉ. हर्षिता सुबनर का चयन किया है जो कर्नाटक की रहने वाली है, डॉ. हर्षिता सुबनर थ्रेटर आर्टिस्ट भी है और गोल्ड मेडलिस्ट उच्य शिक्षा प्राप्त है।



मिस नेहा चौधरी ने बताया की अमन गाँधी फ़िल्म प्रॉडक्शन प्राइवेट लिमिटेड बॉलीवुड कंपनी है जो ब्यूटी पेजेंट, म्यूजिक एल्बम और हिंदी फ़िल्म मेकिंग के लिए कृत संकल्पित है और अग्रसर है।

Related News

Latest News

Latest Tweets

mpinfo RSS feeds