🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

कान्स 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन ने साड़ी और सिंदूर के जरिए तलाक की अटकलों पर लगाया विराम

👤
prativad
👁 2521 व्यूज
📍 नई दिल्ली
कान्स 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन ने साड़ी और सिंदूर के जरिए तलाक की अटकलों पर लगाया विराम
22 मई 2025, कान्स (फ्रांस)। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ट्रेडिशनल लुक से एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई सफेद-सुनहरी साड़ी और शानदार हीरे-माणिक का हार पहना। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा उनके माथे पर सजा लंबा सिंदूर, जिसे सोशल मीडिया पर उनके और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अटकलों को खारिज करने का संकेत माना जा रहा है।

🔹 ऐश्वर्या और कान्स: एक लंबा रिश्ता
ऐश्वर्या का कान्स डेब्यू साल 2002 में हुआ था, जब वे शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए पहुंची थीं। उस दौरान उनकी पीले रंग की साड़ी में रथ पर सवार होकर हुई एंट्री आज भी यादगार मानी जाती है। इसके बाद वे पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं जो कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी सदस्य रहीं।

तब से ऐश्वर्या हर साल रेड कार्पेट पर अपने लुक से फैंस को मंत्रमुग्ध करती रही हैं। 2003 में उन्होंने पारंपरिक भारतीय परिधानों के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट किए — जैसे ग्रीन साड़ी और पीला सूट। वहीं, 2007 और 2008 में उन्होंने अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ कान्स की शोभा बढ़ाई। 2016 में उनकी पर्पल लिपस्टिक ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोरी थीं।

🔹 वैवाहिक जीवन और अफवाहें
ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित आवास 'प्रतीक्षा' में निजी समारोह में विवाह किया था। दोनों ने ‘गुरु’, ‘धूम 2’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। 2011 में दोनों की बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

हाल के महीनों में उनकी शादी को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में अभिषेक की ‘दसवीं’ फिल्म की को-स्टार निमरत कौर से करीबी और परिवार के भीतर कुछ कथित मतभेदों को इन अफवाहों का कारण बताया गया। जुलाई 2024 में भी, जब ऐश्वर्या अकेले आराध्या के साथ अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुईं, और बच्चन परिवार अलग नजर आया, तब इन अटकलों को और बल मिला।

🔹 वर्क फ्रंट पर ऐश्वर्या
फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या को हाल ही में मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2’ में देखा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें दुबई में आयोजित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) में क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।
Tags :