🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

नरगिस फाखरी का फिटनेस मंत्र: साल में दो बार 9 दिन का वॉटर फास्ट, बोलीं – 'जबड़े की रेखा उभर आती है, चेहरा चमकने लगता है'

👤
prativad
👁 1621 व्यूज
📍 मुंबई
नरगिस फाखरी का फिटनेस मंत्र: साल में दो बार 9 दिन का वॉटर फास्ट, बोलीं – 'जबड़े की रेखा उभर आती है, चेहरा चमकने लगता है'
6 जून 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अपनी फिटनेस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे साल में दो बार 9-9 दिनों का उपवास रखती हैं, जिसमें वे सिर्फ़ पानी पीती हैं और कुछ भी नहीं खातीं। यह वॉटर फास्टिंग रूटीन सुनकर लोग हैरान रह गए हैं।

"नौ दिन केवल पानी – लेकिन ये आसान नहीं है"
हॉटरफ्लाई के यूट्यूब चैनल पर फिटनेस को लेकर अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ बातचीत में नरगिस ने कहा,

"मैं साल में दो बार 9 दिनों तक उपवास करती हूं। उस दौरान कुछ नहीं खाती, केवल पानी पीती हूं। ये बहुत कठिन होता है, लेकिन इसके बाद शरीर में गजब का बदलाव आता है। जबड़े की रेखा उभर आती है, चेहरा चमकने लगता है। मगर मैं किसी को इसे अपनाने की सलाह नहीं दूंगी, क्योंकि यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है।”

'शॉर्टकट नहीं, संपूर्ण जीवनशैली जरूरी है'
नरगिस ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका हेल्थ फिलॉसफी केवल शॉर्टकट्स पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा,

"हर कोई जल्दी रिजल्ट चाहता है, लेकिन हेल्थ में कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेरी सेहत का राज अच्छी नींद, हाइड्रेशन और पौष्टिक भोजन है। मैं रोज़ाना आठ घंटे की नींद लेती हूं और कोशिश करती हूं कि खाने में विटामिन व मिनरल्स भरपूर हों।"

फिल्मी सफर
रणबीर कपूर के साथ 'रॉकस्टार' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नरगिस ने ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हाउसफुल 3’, ‘अजहर’, ‘डिशूम’, ‘किक’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने ‘हाउसफुल 5’ के जरिए फिल्मों में वापसी की है। हालांकि, उन्होंने अपनी अगली किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है।

📌 हेल्थ डिस्क्लेमर: नरगिस का यह उपवास उनकी निजी फिटनेस दिनचर्या है। विशेषज्ञों की सलाह के बिना ऐसे उपवास को अपनाना स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है।
Tags :