🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्‍यप्रदेश में सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ करेंगे: राहुल गांधी

👤
PDD
👁 1696 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश में सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ करेंगे: राहुल गांधी
15 अक्टूबर 2018। मनमोहन सिंह ने किसानों का 70 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था. मैं सिर्फ एक बार पीएम के ऑफिस में किसान की बात करने गया था, लेकिन पीएम मोदी के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला.



मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा. मैं सिर्फ एक बार प्रधानमंत्री के ऑफिस गया हूं, वह भी किसानों की कर्जमाफी की बात करने, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे. उन्‍होंने कोई उत्‍तर नहीं दिया. मैं आपसे कोई झूठा वादा नहीं करूंगा कि मैं आपके खाते में 15 लाख रुपए डाल दूंगा.



यह कहना है कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का. वे सोमवार को मध्‍यप्रदेश के दतिया में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि 70 साल पहले देश गरीब था. यहां रोजगार नहीं था, सड़क नहीं थी, कॉलेज नहीं थे, हॉस्पिटल नहीं थे. हिंदुस्तान को यहां तक पहुचाने में किसानों का बड़ा योगदान रहा है. आज हिंदुस्तान यहां तक पहुंच गया है कि ओबामा ने कहा था कि सिर्फ हिंदुस्तान और चीन ही अमेरिका का मुकाबला कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में कहा था कि मेरे प्रधानमंत्री बनने से पहले देश सो रहा था. ऐसा कहकर वे किसका अपमान कर रहे थे.



उन्‍होंने कहा कि किसान अपना कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं. मनमोहन सिंह ने किसानों का 70 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था. मैं सिर्फ एक बार पीएम के ऑफिस गया, रिकॉर्ड चेक कर लो आप. मैं किसान की बात करने गया था. मैंने किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही, लेकिन पीएम के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला. मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा.



Tags :