11 सितंबर 2019। भोपाल। राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम से अपनी नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 का प्रारुप जारी किया है तथा इस बनने वाली नीति के संबंध में नागरिकों से सुझाव मांगे हैं।
जारी प्रारुप नीति में बताया गया है कि प्रदेश में दो पहिया वाहन, शेअर्ड ई-रिक्शा, आटो रिक्शा, तीन पहिया गुड्स करियर्स, इलेक्ट्रिक कार, बसें और अन्य वाहन इलेक्ट्रिक उपकरणों से चलाने पर सरकार की ओर से कई प्रोत्साहन एवं सुविधायें दी जायेंगी। इन सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स और पंजीयन शुल्क से पांच वर्ष की छूट दी जायेगी और नगरीय क्षेत्रों में उनसे पार्किंग शुल्क 5 वर्ष तक नहीं लिया जायेगा। साथ ही व्यवसायिक वाहनों को परमिट शुल्क से छूट भी दी जायेगी। इलेक्ट्रिक बसों को टोल टैक्स में पांच वर्ष तक 50 प्रतिशत की छूट भी दी जायेगी। नीति में बताया गया है कि शहरों और हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग देने के लिये केंद्र भी स्थापित किये जायेंगे। इसके अलावा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों को भूमि के क्रय में रियायतें दी जायेंगी।
- डॉ. नवीन जोशी
प्रदेश की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के लिये सरकार ने मांगे नागरिकों से सुझाव
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1443
Related News
Latest News
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
Latest Posts















