🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

सरकार गिरते ही कमलनाथ के मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बदला पाला

👤
DD
👁 1508 व्यूज
📍 Bhopal
सरकार गिरते ही कमलनाथ के मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बदला पाला
बोले- जनता के विकास के लिए नई सरकार के साथ हूं
20 मार्च 2020। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफे के बाद मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य भी इस्तीफा देने राजभवन पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर खनन मंत्री रहे निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने सरकार गिरते ही पाला बदल लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैंने कहा था कि जब तक कमलनाथ हैं मैं उनके साथ हूं। लेकिन मेरी जिम्मेदारी मेरे विधानसभा क्षेत्र के लिए भी है। मुझे अपने क्षेत्र के विकास और कर्मचारियों के सम्मान का ख्याल रखना है। यह बिना नेतृत्व के संभव नहीं होगा। इसलिए नई सरकार के साथ खड़े होने के अलावा मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। मैंने भाजपा नेतृत्व को भी यह बता दिया है।

आज होना था फ्लोर टेस्ट, कांग्रेस नेता बोले- फिर लौटेगी अपनी सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था। लेकिन इसके पहले कमलनाथ ने संख्याबल कम होने के चलते इस्तीफा देने का ऐलान कर दया। कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर ने कहा-?कमलनाथ सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया है। हम विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे। आप देखिए- मध्य प्रदेश की जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। हम फिर जनता के बीच जाएंगे। जनता न्याय करेगी और फिर कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि 24 सीटों पर उपचुनाव होंगे और सभी सीटों पर कांग्रेस पिछली बार से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगी।

Tags :