🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

कोरोना संकट से निपटने कड़ाई से हो पाबंदियों पर अमल - मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 2430 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना संकट से निपटने कड़ाई से हो पाबंदियों पर अमल - मुख्यमंत्री श्री चौहान
6 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हम सबको पाबंदियों पर कड़ाई से अमल करना होगा। उन्होंने कहा कि समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए हमें सभी जरूरी कदम उठाने होंगे। श्री चौहान ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आए कुछ लोगों की वजह से भोपाल में समस्याएं बढ़ी हैं। हमें हर हाल में भोपाल को हॉटस्पॉट बनने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बिना अपरिहार्य कारण के बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्या बड़ी है तथा इसे और अधिक व्यापक रूप लेने से रोकना होगा। किसी भी व्यक्ति को उसकी नासमझी से समस्याओं में इजाफा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि व्यापक जनहित में हम सभी को काम करना होगा और थोड़ी-बहुत असुविधाएं भी बर्दाश्त करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं से भी की बात

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. तथा स्टाफ नर्स से टेलीफोन पर बातचीत कर कोरोना नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर हो रहे काम की जानकारी ली। श्री चौहान ने आशा कार्यकर्ता बीनू सोनू से मैदानी स्थितियों के बारे में ब्यौरा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के जमीनी अमले द्वारा मौजूदा हालात में किया जा रहा काम तारीफ के काबिल है।

इन्दौर की स्टाफ नर्स ज्योतिका चतुर्वेदी से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिस प्रकार दिन-रात आप अपना काम कर रही हैं, उसके लिए पूरा प्रदेश आपका आभारी है। ज्योतिका ने कहा कि हम मिलजुल कर हर हाल में कोरोना को हरायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन्दौर की स्टाफ नर्स दीपशिखा गंगराडे को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना से संघर्ष वास्तव में आप लोगों की अदम्य क्षमता और जिजीविषा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की दिन-रात की मेहनत प्रशंसनीय है। श्री चौहान ने भोपाल की ए.एन.एम. पूर्णिमा पाण्डे से भी चर्चा की।
Tags :