🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोष में दिए 10-10 लाख

👤
DD
👁 975 व्यूज
📍 Bhopal
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोष में दिए 10-10 लाख
7 अप्रैल 2020। राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोष में दस-दस लाख रुपए दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री केयर्स के स्टेट बैंक खाता क्रमांक 2121PM20202 में 10 लाख रुपये एवं मध्यप्रदेश शासन के कोरोना रिलीफ फंड के स्टेट बैंक खाता क्रमांक 10078152483 में 10 लाख रुपये विवेकाधीन कोष से जमा कराए हैं।

राज्यपाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण असाधारण स्थिति बनी हुई है। अर्थ-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। इन परिस्थितियों के परिदृश्य में समय की आवश्यकता है कि संपूर्ण शक्ति और संसाधन कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में लगाये जायें। आज अपने गरीब भाईयों-बहनों की जरूरतों, उनकी भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने की आवश्यकता है। इसलिए कोरोना संकट अवधि में हर स्तर पर और सभी वर्गों द्वारा संकट से निपटने के प्रयासों में अधिक से अधिक सहयोग किया जाना चाहिए।

ज्ञातव्य है कि राज्यपाल श्री टंडन ने कोरोना से निपटने के लिये एक वर्ष तक अपने वेतन की 30 प्रतिशत राशि सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। राजभवन द्वारा लॉक-डाऊन अवधि में प्रतिदिन भोजन के पैकेट प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसी भी समय, अतिरिक्त भोजन की आवश्यकता होने पर प्रशासन द्वारा सूचित किए जाते ही शीघ्र ही आवश्यकतानुसार भोजन आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है।

राज्यपाल की पहल पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कुल दो लाख रुपए और प्रदेश के निजी एवं शासकीय विश्वविद्यालयों द्वारा दो करोड़ रुपए प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कोष में दिए गए हैं।

राज्यपाल श्री टंडन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अपने खर्चों में कटौती करें। पैसे बचाकर कोरोना संकट से जूझने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कोष में राशि जमा करायें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश का हर नागरिक अधिक से अधिक सहयोग राशि कोरोना फंड में दान करेगा।
Tags :