🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सरकार माफ कराए निजी स्कूलो की तीन माह की फीस

👤
DD
👁 1577 व्यूज
📍 Bhopal
सरकार माफ कराए निजी स्कूलो की तीन माह की फीस
बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
14 मई 2020। कोरोना संकट के चलते आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे प्रदेश के अभिभावकों को राहत देने की मांग अब बीजेपी के ही विधायक ने भी उठाई है। रीवा जिले की मऊगंज सीट से बीजेपी के विधायक प्रदीप पटेल ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। अपने पत्र में विधायक पटेल ने दावा किया है कि विगत 24 मार्च से लॉकडाउन के बाद से प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद है, इसके बाद भी निजी स्कूल, तीन माह की फीस मांग रहे हैं। विधायक ने इसे गलत ठहराते हुए निजी स्कूलों द्वारा मांगी जा रही अप्रैल, मई और जून माह की फीस माफ कराने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र में लिखा है कि इस संबंध में सरकार जल्द फैसला लेते हुए मानवीय आधार पर अभिभावकों को राहत प्रदान की जाए। विधायक ने अपने पत्र में निजी स्कूलो की नर्सरी से लेकर बारहवीं तक की तीन माह की स्कूल फीस माफ कराने के संबंध में तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है।
विधायक का आरोप, दबाव बना रहे निजी स्कूल
विधाक ने अपने खत में दावा किया है कि प्रदेश में अभिभावकों की आर्थिक स्थिति लॉकडाउन के कारण ठीक नहीं है, लेकिन निजी स्कूल मैसेज और फोन करके फीस जमा करने का दबाव डाल रहे हैं। विधायक ने अपने पत्र में ये भी दावा किया है कि पहले लॉकडाउन और उसी दौरान प्रदेश सरकार द्वारा सभी स्कूलो में 1 मई से 15 जून तक का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इस दायरे में सभी निजी और सरकारी स्कूल आते हैं लिहाजा निजी स्कूलों द्वारा शैक्षणिक गतिविधियां न संचालित होने पर फीस की मांग भी नहीं की जा सकती है।

-डॉ. नवीन जोशी
Tags :