🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

भाजपा सरकार में चना एवं सरसों की खरीदी कांग्रेस सरकार से ज्यादा

👤
DD
👁 1268 व्यूज
📍 Bhopal
भाजपा सरकार में चना एवं सरसों की खरीदी कांग्रेस सरकार से ज्यादा
24 मई 2020। वर्तमान भाजपा सरकार चना एवं सरसों की खरीदी पिछली कांग्रेसनीत सरकार के मुकाबले ज्यादा कर रही है। वर्ष 2020-21 हेतु प्रदेश में चने के उपार्जन हेतु पिछली कांग्रेस सरकार ने उपार्जन की मात्रा 5 लाख 83 मीट्रिक टन प्रस्तावित की थी जिसे भारत सरकार ने बढ़ाकर 8 लाख 76 मीट्रिक टन किया था। परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार ने किसानों के हित में चना उपार्जन की मात्रा 11 लाख 13 हजार मीट्रिक टन तय की है। इस प्रकार, खरीदी का अंतर 5 लाख 30 हजार मीट्रिक टन अधिक है तथा राशि का अंतर 2 हजार 583 करोड़ रुपये है।
कृषि मंत्री कमल पटेल के अनुसार पिछली कांग्रेस सरकार के समय वर्ष 2020-21 में सरसों के उपार्जन की मात्रा 1 लाख 86 मीट्रिक टन तय की गई थी जिसे भारत सरकार ने बढ़ाकर 2 लाख 58 मीट्रिक टन कर दिया था। परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे और बढ़ाकर 4 लाख 18 हजार मीट्रिक टन कर दिया है जोकि पिछली बार से 2 लाख 32 हजार मीट्रिक टन ज्यादा है और खरीदी की राशि का अंतर 1 हजार 26 करोड़ रुपये अधिक है।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :