🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

लॉक डाऊन के चलते अटकी नए उड़नखटोले की डिलिवरी

👤
DD
👁 1371 व्यूज
📍 Bhopal
लॉक डाऊन के चलते अटकी नए उड़नखटोले की डिलिवरी
सरकार का नया विमान अब जून में आना प्रस्तावित
25 मई 2020। प्रदेश का नया विमान अब अगले माह जून के अंत तक आयेगा। इसे अप्रैल माह के पहले सप्ताह में अमेरिका से आना था परन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण चल रहे विश्वव्यापी लॉकडाऊन के कारण इसे नहीं लाया जा सका था।नए विमान को इसी मई माह के पहले सप्ताह में आना था परन्तु 17 मई तक लॉकडाऊन होने के कारण यह नहीं लाया जा सका है।
लाने का नया प्लान बनाया :
राज्य सरकार ने अब उक्त नये विमान को लाने के लिये नया प्लान बनाया है। पहले अमेरिका के केन्सास राज्य की विचिटा सिटी से नये विमान को लेने के लिये राज्य के विमानन संचालनालय के इंजीनियरों को जाना था परन्तु अब इन इंजीनियरों के साथ जून माह के अंत में पायलट भी जायेंगे तथा तकनीकी एवं उड़ान का प्रशिक्षण लेने के बाद विमान को उड़ाकर भारत लायेंगे।
तैयार खड़ा है नया विमान :
अमेरिका के केन्सास राज्य के विचिटा नगर में नया विमान बीचक्राफ्ट 8200 जीटी तैयार खड़ा है तथा अब इसकी डिलिवरी का इंतजार है। जब इसकी डिलिवरी होगी तब उसका भुगतान भी होगा।
पिछली कमलनाथ सरकार ने खरीदी का आर्डर दिया था :
उक्त नया विमान खरीदने का आर्डर पिछली कमलनाथ सरकार ने दिया था तथा बजट में सत्तर करोड़ रुपयों का प्रावधान किया था। अब वर्तमान शिवराज सरकार इस विमान की डिलिवरी लेगी एवं भुगतान करेगी।



(डॉ. नवीन जोशी)
Tags :