🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

वर्ष 2020 के खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

👤
DD
👁 1171 व्यूज
📍 Bhopal
वर्ष 2020 के खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून
4 जून 2020। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2020 के एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफ टाईम एचीव्हमेंट एवं स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2020 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इस सिलसिले में संचालक खेल और युवा कल्याण श्री व्ही. के. सिंह ने प्रदेश के समस्त संभागीय एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

वर्ष 2020 के एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफ टाईम एचीव्हमेंट एवं स्व.श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन mis.dsywmp.gov.in/anudan/default2.aspx अथवा dsywmp.gov.in विभागीय बेबसाइट पर किए जा सकेंगे। इसमें आवेदक की व्यक्तिगत एवं खेल उपलब्धियों की जानकारी की पृविष्टि की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की रसीद जनरेट होगी, जिसके प्रिन्ट आउट के साथ आवेदक को आवेदन में उल्लेखित खेल उपलब्धियों के प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति संलग्न कर संबंधित संभागीय/ जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय अथवा संचालनालय में 30 जून, 2020 तक जमा कराना होगा। पुरस्कारों के लिये आवेदन संबंधी जानकारी का जिलों में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
Tags :