🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सकारात्मकता, ऊर्जा और शक्ति से भरकर, जीवन में परिवर्तन लाता है योग

👤
DD
👁 3131 व्यूज
📍 Bhopal
सकारात्मकता, ऊर्जा और शक्ति से भरकर, जीवन में परिवर्तन लाता है योग
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिवार के सदस्यों के साथ निवास पर किया योग
21 जून 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज अपने निवास पर परिवार के साथ योगाभ्यास किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के दृष्टिगत सामूहिक योग आयोजन न कर प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर ही योग किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए थे। केंद्र सरकार ने इस वर्ष योग दिवस के अवसर पर घर पर योग, परिवार के साथ योग की थीम दी है।

परिवार के साथ किया योगाभ्यास

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर परिवार के साथ योग किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उनकी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह और श्री कुणाल सिंह ने भी योग किया।

प्रतिदिन योग का महत्व

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योग से जीवन में अद्भुत परिवर्तन का अनुभव होता है क्योंकि योग व्यक्ति को शक्ति से, ऊर्जा से और सकारात्मकता से भर देता है। इसलिए एक दिन नहीं, प्रतिदिन योग करना चाहिए।इसका विशेष महत्व है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस वर्ष घर पर योग, परिवार के साथ योग की थीम दी है। उसी का पालन करते हुए हमने आज घर पर परिवार के साथ योग किया है।

दुनिया योग की तरफ आकर्षित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योग निरोग रहने का, स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ये वो विधा है जो वर्षों के अनुसंधान के बाद हमारे महाऋषियों ने, योग गुरुओं ने हमें ही नहीं, विश्व को दी है। आज सारी दुनिया योग की तरफ, निरोग रहने के लिए आ रही है। ऐसे में हम अपने देश को स्वस्थ रखने के लिए, निरोग रखने के लिए सिर्फ एक दिन नहीं नित्य योग करें।

आष्टांग योग का महत्व

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आष्टांग योग का महत्व सभी स्वीकार करते हैं। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि। आष्टांग योग के अलग-अलग चरण हैं। लेकिन हम कम से कम यम, नियम, आसन, और प्राणायाम तक तो योग अवश्य करें।
Tags :