🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

समग्र शिक्षा मिशन के सविदाकर्मियों को एक साल के लियु पुन: संविदा पर रखा जायेगा

👤
DD
👁 1404 व्यूज
📍 Bhopal
समग्र शिक्षा मिशन के सविदाकर्मियों को एक साल के लियु पुन: संविदा पर रखा जायेगा
22 जून 2020। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त लोकेश कुमार जाटव ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि समग्र शिक्षा अभियान मिशन अंतर्गत जिला शिक्षा केंद्र/जनपद शिक्षा केंद्रों में कार्यरत संविदाकर्मियों की संविदा अवधि एक साल के लिये बढ़ाई जाये।
आयुक्त ने अपने निर्देशों में कहा है कि उक्त केंद्रों में संविदा आधार पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों का संविदा नवीनीकरण 31 मार्च 2020 तक नियत था।
परन्तु वर्तमान में भी ये कार्य रहे हैं। जिलों से मार्गदर्शन चाहा जा रहा है कि राज्य स्तर से इनके संविदा के नवीनीकरण के संबंध में कोई मार्गदर्शन प्राप्त न होने के कारण इन कर्मियों का संविदा नवीनीकरण किया जाये या नहीं?
यह कहा राज्य शिक्षा केंद्र ने :
आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र ने कहा है कि वर्तमान में देश में कोविड-19 के चलते लॉकडाऊन के दृष्टिगत राज्य स्तर पर राज्य स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित नहीं हो सकी है। इसलिये निर्देशित किया जाता है कि जिला शिक्षा केंद्र/जनपद शिक्षा केंद्रों में संविदा आधार पर कार्यरत जिन अधिकारियों/कर्मचारियों के वार्शिक कार्य मूल्यांकन अनुसार कार्य न्यूनतम संतोषजनक श्रेणी का होगा, उनका जिला स्तरीय नियुक्ति समिति के अनुमोदन की प्रत्याशा में उनकी संविदा संविदा का नवीनीकरण 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक के लिये किया जाये तथा लॉकडाऊन समाप्त होने के पश्चात जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित कर कार्योत्तर अनुमोदन प्राप्त किया जाये।
आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र ने यह भी कहा है हिक उपरोक्त के अतिरिक्त राज्य शिक्षा केंद्र कार्यालय से जिलों में संविदा आधार पर नियुक्त किये गये सहायक परियोजना समन्वयक एवं प्रोग्रामरों का वार्षिक कार्य मूल्यांकन राज्य शिक्षा केंद्र को अप्राप्त है। इसलिये इन पदों पर नियुक्त लोगों की जनवरी 2019 से दिसम्बर 2019 तक की अवधि का एसीआर शीघ्र राज्य शिक्षा केंद्र को भेजा जाये जिससे इनके कार्य मूल्यांकन के आधार पर संविदा नवीनीकरण संबंधी कार्यवाही की जा सके।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :