मप्र सरकार ने जारी किया सरकारी फरमान
कोरोना रोगियों को स्वास्थ्य आयुक्त की सिफारिश
28 जून 2020। देश के ह्रदय प्रदेश की शिवराज सरकार का मानना हैं कि अण्डे खिलाने से कोरोना के रोगी जल्दी ठीक हो सकते हैं।प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को राज्य मुख्यालय से खान-पान की गाइडलाइंस जारी करते हुए अण्डे का विशेष महत्व बताया गया है।
स्वास्थ्य आयुक्त डा. संजय गोयल ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश भेजकर कहा है कि हल्के/मध्यम/लक्षण रहित कोरोना रोगियों को अण्डे खिलाये जायें।
स्वास्थ्य आयुक्त ने अपने निर्देशों में कहा है कि कोविड-19 रोगियों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद एवं सूंघने की शक्ति में परिवर्तन जैसे लक्षण प्राय: पाये जाते हैं। अमेरिकन सोसायटी फार पेटर्नल एण्ड एटर्नल न्यूट्रिशियन द्वारा पोषक तत्वों की भूमिका एवं आवश्यक्ता आंकी गई है।
इसलिये अब कोविड-19 के रोगियों को सुबह 7 से 7.30 बजे के बीच एक कप चाय प्लस बीस ग्राम मंगफली/भुना हुआ चना/चार बिस्कुट दिये जायें। सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच एक कप दूध,/अण्डा प्लस पोहा/उपमा/दलिया/पराठे प्लस एक केला या फल दिया जाये। दोपहर साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे के बीच भोजन में रोटी/चावल प्लस तुअर दाल/छोले/राजमा/साबूत दाल प्लस दही/रायता/पनीर प्लस हरी सब्जी दी जाये। शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच चाय प्लास बिस्कुट/अंकुरित मूंग दी जाये।
रात 7 से 8 बजे के बीच भोजन में रोटी/चावल प्लस सब्जी प्लास बिना छिलके वाली दाल प्लस कस्टर्ड/खीर/सेवाईयां/पनीर दिया जाये।
स्वास्थ्य आयुक्त ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि रोटी बनाने के लिये तीन किलो गूंहू के आटे में एक किलो बेसन मिलाया जाये तथा यथासंभव दूध से आटा गूंथा जाये। मधुमेह के रोगियों को शक्कर नहीं दी जाये तथा डायलिसिस तथा कैंसर कीमोथैरेपी के रोगियों को सलाद या फल न दिये जायें। उक्त सभी डाईट के लिये सौ रुपये प्रति रोगी के मान से राशि की स्वीकृति भी दी गई है।
- डॉ. नवीन जोशी
अण्डे खिलाने से भागेगा कोरोना...?
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1471
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन
- प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027















