🔴 TRENDING NOW!
भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

वित्त विभाग की आनलाईन सहमति में ई-फाईल नंबर डालना अनिवार्य हुआ

👤
DD
👁 1319 व्यूज
📍 Bhopal
वित्त विभाग की आनलाईन सहमति में ई-फाईल नंबर डालना अनिवार्य हुआ
28 जून 2020। राज्य सरकार ने सभी विभागों के लिये यह अनिवार्य किया है कि वे वित्त विभाग से आनलाईन स्वीकृत प्रस्तावों पर ई-फाईल नंबर डालें।
इस संबंध में राज्य के वित्त विभाग ने सभी विभागों को परिपत्र जारी कर कहा है कि कतिपय प्रकरणों में यह दृष्टिगोचर हुआ है कि विभागों द्वारा वित्त विभाग से आनलाईन ई-आफिस के माध्यम से प्रचलित नस्ति में प्रदान किये गये परामर्श/सहमति के आधार पर जारी स्वीकृतियों में वित्त विभाग का ई-फाईल नंबर एवं दिनांक को अंकित नहीं करते हुये मात्र ई-आफिस से मिली सहमति का उल्लेख किया जा रहा है। स्वीकृति आदेश में ई-फाईल नंबर अंकित नहीं किये जाने से भविष्य में संबंधित नस्ति के संदर्भ को खोज पाना मुश्किल होगा। इसलिये अब ई-आफिस के माध्यम से प्रचलित नस्तियों में वित्त विभाग से प्राप्त परामर्श/सहमति के आधार पर जारी की जाने वाली स्वीकृतियों में प्राप्त परामर्श/सहमति के परिपे्रक्ष्य में जारी स्वीकृतियों में वित्त विभाग के यूओ नंबर एवं दिनांक अनिवार्य रुप से अंकित किया जाये।

- डॉ. नवीन जोशी
Tags :