🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जी.आई. टैग दिलाने का अनुरोध

👤
DD
👁 1286 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जी.आई. टैग दिलाने का अनुरोध
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर से मुलाकात
6 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जी.आई. टैग दिलवाने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में बासमती चावल का उत्पादन 13 जिलों में किया जाता है और इससे प्रदेश के लगभग 80 हजार किसान जुड़े हुए हैं। किसानों के हित और चावल की गुणवत्ता को देखते हुए मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जी.आई. टैग देना उचित होगा।

श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश का चावल यहां के किसानों द्वारा विदेशों में भी निर्यात किया जाता है, जिससे लगभग तीन हजार करोड़ की विदेशी मुद्रा प्रतिवर्ष आती है। मध्यप्रदेश के 13 जिलों में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, जबलपुर और नरसिंहपुर में उत्पादित होने वाले चावल को बासमती टैग न दिये जाने से किसानों को जो लाभ मिलना चाहिए वह अभी नहीं मिल पा रहा है।

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के आग्रह पर केन्द्र सरकार द्वारा उक्त संदर्भ में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Tags :