सांसद प्रज्ञा सिंह भी दिग्विजय सिंह की तर्ज
पर बना रही हैं भारत भक्ति पब्लिक ट्रस्ट
16 जुलाई 2020। इसे राजनीति की उथलपुथल का डर कहें या अति महत्वाकांक्षी होना सांसद रहते पहले दिग्विजयसिंह ने अपना एक निजी ट्रस्ट बनाया और अब उन्हीं के नक्शे कदम पर भोपाल कि भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह चल पड़ी है।साध्वी ने भारत भक्ति ट्रस्ट का गठन कर लिया है आश्चर्य की बात यह है कि अपने मातृ संस्था भारतीय जनता पार्टी को उन्होंने विश्वास में भी नहीं लिया है।
भोपाल से भाजपा की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की तर्ज पर एक पब्लिक ट्रस्ट बना रही हैं। उन्होंने इस ट्रस्ट का नाम दिया है भारत भक्ति न्यास।
सांसद प्रज्ञा सिंह ने चार अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उक्त ट्रस्ट के पंजीयन हेतु भोपाल जिला प्रशासन के अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रार राजेश कुमार शुक्ला के समक्ष आवेदन कर दिया है। इस ट्रस्ट मे पांच न्यासियों के नाम दिये गये हैं- सुश्री प्रज्ञा सिंह आत्मज सीपी सिंह, डा. जसबीर कौर, अरुण तिवारी, वीरेन्द्र जैन तथा विदुषी सिंह भदौरिया। यह आवेदन मप्र लोक न्यास अधिनियम 1951 के तहत दिया गया है। रजिस्ट्रार लोक न्यास ने इस आवेदन पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
दिग्विजय सिंह भी बना चुके हैं ट्रस्ट :
कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भी ऐसा ही एक ट्रस्ट पिछले साल बना चुके हैं। इस ट्रस्ट का नाम मां नर्मदा संरक्षण न्यास है। इसके ट्रस्टी में स्वयं दिग्विजय सिंह और उनकी धर्मपत्नी अमृता राय हैं। इस ट्रस्ट का गठन भी भोपाल में ही किया गया है।
भोपाल के पब्लिक ट्रस्ट मामलों के वकील रोहित श्रोती ने बताया कि पब्लिक ट्रस्ट बनते तो जनहित के कार्यों के लिये परन्तु इसमें बाहरी डोनेशन भी लिया जाता है। इसमें आजीवन ट्रस्टी भी हो सकते हैं।
- डॉ. नवीन जोशी
राजनीतिक अस्थिरता का डर.....?
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1207
Related News
Latest News
- बच्चों में सोशल मीडिया की लत पर बड़ा फैसला: Meta और Google पर जुर्माना
- हिंदी और भारतीय भाषाओं के संरक्षण– संवर्धन की दिशा में टैगोर विश्वविद्यालय के कार्य अनुकरणीय हैं–डॉ. श्वेता सिंह, रूस की हिंदी साहित्यकार
- Fact check - छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक, दस्तावेज पूर्णतः वैध पाए गए
- दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया















