माधवराव सिंधिया वृह्द जल परियोजना लांच की जायेगी
30 जुलाई 2020। प्रदेश की चौबीस विधानसभा सीटों पर कुछ माहों बाद होने वाले उपचुनावों के लिये सत्तारुढ़ भाजपा सरकार ने सिंधिया खेमे के साथ नई चुनावी बिसात बिछाई है। चम्बल एवं ग्वालियर संभाग में आने वाली 16 विधानसभा सीटों हेतु नई माधव राव सिंधिया वृह्द जल परियोजना लांच करने की तैयारी शुरु कर दी गई है। जाहिर है कि उक्त उपचुनाव क्षेत्रों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ उनके पिता स्व. माधवराव सिंधिया की इमेज को भी भुनाया जायेगा। वैसे भी ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र सिंधिया परिवार का प्रभाव क्षेत्र है।
उक्त वृह्द परियोजना चम्बल संभाग के श्योपुर जिले एवं ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले हेतु होगी। यह सब चम्बल संभाग की सात एवं ग्वालियर संभाग की नौ सीटों पर मतदाताओं को रिझाने के लिये तैयार की गई है।
इस संबंध में सिंधिया समर्थक जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विभागीय समीक्षा बैठक में इसकी रुपरेखा बना ली है। जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता श्रीकांत दाण्डेकर ने उक्त समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णयों पर अमल हेतु कछार क्षेत्र के अपने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश जारी किये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि श्योपुर/शिवपुरी जिले में प्रस्तावित श्रीमंत माधवराव सिंधिया वृह्द जल परियोजना के क्रियान्वयन के लिये प्रारंभिक आंकलन अनुसार परियोजना की अनुमानित लागत एवं सैंच्य क्षेत्र आदि की सैध्दांतिक सहमति केबिनेट से प्राप्त की जाये।
ये भी दिये निर्देश :
प्रमुख अभियंता ने दो अन्य निर्देश भी जारी किये हैं। एक निर्माणाधीन वृह्द/मध्यम/लघु सिंचाई परियोजनाओं से वर्ष 2020-21 में 1 लाख 30 हजार हैक्टेयर सैंच्य क्षमता विकसित की जाये जिसके लिये समस्त कछारीय मुख्य
अभियंता आवश्यक कार्यवाही करें। दो, वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है। सभी कछारीय मुख्य अभियंता एवं मैदानी अधिकारी सुनिश्चित करें कि वर्शा के कारण बांध एवं नहर क्षतिग्रस्त न हों। इस हेतु सतत निगरानी करें एवं बाढ़ संबंधी सूचना संबंधित कलेक्टर/ पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर दी जाये।
- डॉ. नवीन जोशी
भाजपा ने उपचुनाव के लिए बिछाई बिसात....
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1182
Related News
Latest News
- 'लक्ष्य पर ध्यान और कड़ी मेहनत..,' सीएम डॉ. यादव ने स्टूडेंट्स को दिए पढ़ाई के मंत्र, परीक्षा पर खुलकर की बात
- पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू, गैंगस्टर और नशा तस्करी पर 72 घंटे की निर्णायक कार्रवाई
- मध्यप्रदेश में नक्सलवाद का अंत, ‘लाल सलाम’ को आख़िरी सलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को अपनाकर चिकित्सा प्रैक्टिस को और अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाये : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- नई विश्व व्यवस्था में भारत केंद्र में, वैश्विक ताकतें नई दिल्ली की ओर देख रहीं: मोदी
- इंदौर में दिनेश प्रजापत की समस्या का मानवीय समाधान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार
Latest Posts














