🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

तबादलों से मुक्ति के लिये कर्मचारी संगठनों को 31

👤
DD
👁 1320 व्यूज
📍 Bhopal
तबादलों से मुक्ति के लिये कर्मचारी संगठनों को 31
तबादलों से मुक्ति के लिये कर्मचारी संगठनों को 31
जुलाई तक अपने पदाधिकारियों की सूची देना होगी

30 जुलाई 2020। प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को तबादले से मुक्ति हेतु अपने निर्वाचन की सूची 31 जुलाई 2020 तक देनी होगी। इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सूचना जारी कर दी।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्रीनिवास शर्मा द्वारा सभी विभागों, संभागायुक्तों एवं जिला कलेक्टरों को जारी की गई सूचना के अनुसार, राज्य शासन से पत्राचार के लिये अधिकृत कर्मचारी संगठनों के प्रदेश/संभाग/जिला/तहसील/विकासखण्ड शाखा के पदाधिकारियों यथा अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष को स्थानांतरण नीति के तहत अपने पद पर नियुक्ति के उपरान्त स्थानांतरण से दो पदावधि के लिये अर्थात चार वर्ष तक की सामान्यत: छूट प्राप्त है। चार वर्ष की पदस्थापना पूर्ण होने पर प्रशासकीय आवश्यक्तानुसार ऐसे पदाधिकारियों को भी स्थानांतरित किया जा सकेगा। संगठन के पदों में नियुक्ति की पूर्व सूचना के संबंध में सक्षम प्राधिकारी की संपुष्टि का आधार मुख्य होगा।
सचिव शर्मा ने जारी अपनी सूचना में आगे कहा है कि मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों द्वारा अपने निर्वाचन के पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची उनके कार्यकाल सहित संबंधित जिला कलेक्टर को हर साल 30 अप्रैल तक देने का प्रावधान है जिससे स्ािानांतरण से छूट दी जा सके। इसलिये अब इस तिथि को आगे बढ़ाई गई है तथा 31 जुलाई 2020 के पूर्व एकजाई अद्यतन जानकारी देने का नया प्रावधान किया गया है। इस अवधि के बाद ऐसी सूची स्वीकार नहीं की जायेगी और न ही उस पर विचार किया जायेगा।
Tags :