🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रदेश के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का अब सीएम ऑनलाईन लोकापर्ण करेंगे

👤
DD
👁 1325 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का अब सीएम ऑनलाईन लोकापर्ण करेंगे
12 विभागों से मांगी ऐसे निर्माण कार्यों की जानकारी
7 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले दिनों में प्रदेश के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का ऑनलाईन लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य ठीक होने पर वे स्थल पर भी जाकर यह लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय ने बारह विभागों से ऐसे पूर्ण हो गये निर्माण कार्यों की जानकारी मांगी है। विभागों को यह जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
ये दिये 12 विभागों को निर्देश :
मुख्यमंत्री सचिवालय ने बारह विभागों यथा लोनिवि, पीएचई, जल संसाधन, आदिमजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्योग विभाग, एमएसएमई विभाग, स्कूल शिक्षा, राजस्व, पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन, नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभागों को निर्देश भेजकर कहा है कि विभिन्न विभागों के पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। यह लोकार्पण आगामी दिनों में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के द्वारा तथा बाद में स्थल पर जाकर भी किया किया जायेगा। इसके लिये विभागों द्वारा ऐसे पूर्ण किये गये निर्माण कार्यों की सूची की आवश्यक्ता है जो व्यापक जनहित में निर्मित किये गये हैं। इसलिये ऐसे निर्माण कार्यों की जानकारी पांच बिन्दुओं पर अनिवार्यत: ई-मेल पर प्रेषित की जाये। ये पांच बिन्दु हैं : विभाग का नाम, निर्माण कार्य का स्थान एवं तहसील व जिले का नाम, निर्माण कार्य की लोगत, निर्माण पूर्णता की तिथि तथा निर्माण कार्य से आम जनता को होने वाले लाभ का विवरण।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :