🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब कोविड-19 की जांच निजी लैब से 1980 रुपये में होगी

👤
DD
👁 1380 व्यूज
📍 Bhopal
अब कोविड-19 की जांच निजी लैब से 1980 रुपये में होगी
राज्य सरकार ने जारी किये निर्देश

14 अगस्त 2020। अब कोविड-19 की निजी लैब में जांच 1980 रुपये में होगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
जारी निर्देशों में स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा है कि कोविड-19 जांच के लिये जिलों में एकत्रित सेम्पल यदि शासकीय लैबों की क्षमता से अधिक एकत्रित किये जा रहे हैं तो समस्त अतिरिक्त एकत्रित सेम्पलों के बैकलॉग समाप्त कर तुरन्त रिपोर्ट प्राप्त करने के लिये मप्र पब्लिक हैल्थ सर्विसेज कारपोरेशन भोपाल द्वारा चिन्हित लैब सुप्राटेक माइक्रोपैथ को ही सेम्पल भेजे जायें एवं इन जांचों एवं इन जांचों का भुगतान लैब को निर्धारित दर 1980 रुपये (समस्त कर सहित) प्रति टेस्ट के मान से किया जायेगा। इसके अलावा जिन निजी अस्पतालों जैसे चिराऊ, अरविन्दों एवं अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 जांच की मान्यता प्राप्त है, वहां शासकीय कोविड-19 के सेम्पलों की जांच भी निर्धारित दर 1980 रुपये (समस्त कर सहित) प्रति टेस्ट के मान से की जाने की अनुमति होगी।
स्वास्थ्य आयुक्त ने जिला कलेक्टरों को बताया है कि समस्त कोविड-19 जांच करने वाली लैबों की रिपोर्टिंग का समय शाम 6 बजे से अगले दिन 6 बजे तक का होगा। शाम 6 बजे प्रत्येक लैब अपनी संस्था में जांच किये गये सेम्पल की रिपोर्ट सीएमओ एवं आईडीएसपी को ई-मेल करेंगे जिससे रिपोर्ट अनुसार कन्टेनमेंट की रणनीति बनाई जा सके।
मेनिट परिसर में नहीं रखे जायेंगे क्वारंटीन व्यक्ति :
इधर स्वास्थ्य संचालनालय नले भोपाल कलेक्टर को निर्देश भेजकर मेनिट (मौलाना आजार राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान) परिसर को खाली करने के लिये कहा है तथा अब यहां क्वारंटीन लोग नहीं रखे जायेंगे। यह कार्यवाही मेनिट में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने के लिये की गई है।
स्वास्थ्य संचालनालय पूर्णत नियंत्रण में हुआ :
इधर राजधानी में स्थित स्वास्थ्य संचालनालय में नियमित सेनीटाईजेशन के कारण स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है। इसमें कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा गया है कि अब किसी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यक्ता नहीं है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों यहां अनेक शासकीय सेवक कोविड-19 पाजीटिव निकले थे।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :