🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कमलनाथ की तरह शिवराज की भी बनी सिंचाई काम्प्लेक्स योजना

👤
DD
👁 1841 व्यूज
📍 Bhopal
कमलनाथ की तरह शिवराज की भी बनी सिंचाई काम्प्लेक्स योजना
17 अ​गस्त 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने कार्यकाल में स्वयं के गृह जिले में प्रारंभ की गई छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स योजना की तरह अपने गृह जिले सीहोर के लिये नई सिंचाई काम्पलेक्स योजना बनाई है। इस नई योजना को उन्होंने हाल में जारी आम बजट के अध्यादेश में भी शामिल किया है।
ज्ञातव्य है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गये साल छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स योजना में काम प्रारंभ किया था। इसकी लागत 4 हजार 1 सौ करोड़ रुपये है। उनके सीएम पद से हटने पर इस योजना में भूमि अधिग्रहण के पहले 450 करोड़ रुपये के भुगतान की भी शिकायत हुई है जिसकी जांच चल रही है।
उक्त योजना की तर्ज पर ही वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में एक सिंचाई काम्प्लेक्स योजना स्वीकृत कराई है। इसे सीप-अम्बर सिंचाई काम्प्लेक्स योजना नाम दिया गया है। इससे करीब 8 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। हालांकि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत इस योजना की लागत 174 करोड़ 94 लाख है जोकि छिन्दवाड़ा योजना से कम है।
डिण्डौरी के लिये भी नई योजना :
आम बजट में डिण्डौरी जिले के लिये भी नई सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इसका नाम मुरकी पाइप नहर सिंचाई परियोजना है जिससे 6300 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इसकी लागत 49 करोड़ 81 लाख रुपये रखी गई है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स योजना को प्रशासकीय स्वीकृति गये साल मिल चुकी है और इस पर काम हो रहा है। आम बजट में सीहोर जिले की सीप-अम्बर सिंचाई काम्प्लेक्स योजना भी स्वीकृत की गई है जिस पर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार काम शुरु होगा।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :