24 अगस्त 2020। प्रदेश के 27 विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में तीन सौ प्रतिशत की वृध्दि होगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इन उपचुनाव वाले क्षेत्रों के जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि मतदान केंद्रों के हिसाब से मतदान कार्य में लगाये जाने वाले शासकीय सेवकों का डाटाबेस तैयार करें।
निर्देश में बताया गया है कि इन उपचुनावों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा इसलिये पहले से स्वीकृत मतदान केंद्रों में तीन सौ प्रतिशत की वृध्दि की जायेगी तथा सहायक मतदान केंद्र बनाये जायेंगे। इनमें ईवीएम मशीनें भी बढ़ाई जायेंगी। इससे मतदान कर्मियों की भी अधिक संख्या में जरुरत पड़ेगी। इसलिये शासकीय सेवकों का डाटाबेस 170 प्रतिशत से अधिक तैयार किया जाये।
निर्देश में जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि यदि जिले में शासकीय सेवकों की कमी है तो अपने संभागायुक्त को मांग-पत्र भेजकर इसकी पूर्ति करायें। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने भी सभी विभागों को लिखा है कि वे संबंधित जिलों में स्थित अपने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उपनिर्वाचन कार्य हेतु पाबंद करें।
- डॉ. नवीन जोशी
विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या में तीन सौ प्रतिशत की वृध्दि होगी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1090
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन
- प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027















